Toyota Glanza: टोयोटा की एसयूवी कारों की दुनिया दीवानी है। लेकिन इसकी एक हैचबैक कार भी है जो इंडिया में अपना काफी क्रेज रखती है। कंपनी का दावा है कि इस कार का सीएनजी वर्जन 30 km/kg की माइलेज देता है। टोयोटा की यह कार शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसका सीएनजी वर्जन 9.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
रियर पार्किंग सेंसर और छह एयरबैग
इस कार में रियर पार्किंग सेंसर और छह एयरबैग जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार पेट्रोल पर 22 kmpl की माइलेज देती है। इसके अलावा किसी लग्जरी कार की तरह इसमें 360-डिग्री कैमरा और एक हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले दिया गया है।
Toyota Glanza
318 लीटर का बूट स्पेस
कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन है। यह 5 सीटर हैचबैक कार है जिसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप का बटन दिया गया है। Toyota Glanza में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में बड़ी फैमिली के लिए 318 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में पांच मोनोटोन कलर मिलते हैं।
90 PS की पावर और 4 वेरिएंट
Toyota Glanza की कार 90 PS की पावर देती है। इसमें 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं और इसका टॉप वेरिएंट 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, पहाड़ों या फिर ऊंचे रास्ते पर कार को पीछे घसीटने से रोकने में मदद करती है। कार में चार वेरिएंट आते हैं।
5-स्पीड गियरबॉक्स
Toyota Glanza में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह कार सीएनजी में 77.5 PS की पावर देती है। Toyota Glanza में वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी) और एबीएस का सेफ्टी फीचर मिलता है। कार में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर मिलता है।इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल का फीचर मिलता है। कार में वॉयस असिस्टेंस का ऑप्शन भी है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines