Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक Glanza का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. नई Glanza की कीमत 6.99 लाख से शुरू होकर 10.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कंपनी ने इसे E, S, G, V और V (O) इन 5 वेरिएंट में उतारा है. इस बार कार में सिर्फ लुक में बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि नया पेट्रोल इंजन, ज्यादा आरामदायक फीचर्स और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai i20, Hyundai i20 N Line और Tata Altroz जैसी कारों से होगा.
मिला नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
नई Glanza में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है. इसमें अब 1.2 लीटर Z12E 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी ने पुराने 4-सिलेंडर इंजन को हटा दिया है. पेट्रोल मोड में नया इंजन 83 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है. पावर और टॉर्क के आंकड़े पुराने इंजन की तुलना में 7 bhp और 1 Nm कम हैं, लेकिन टोयोटा का कहना है कि नया इंजन बेहतर माइलेज देने में मदद करेगा.
मैनुअल के साथ AMT का ऑप्शन
इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. नई Glanza में फ्यूल बचाने के लिए आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी मिलता है. इसका काम कार के रुकने पर इंजन को अपने आप बंद करना और जरूरत पड़ने पर दोबारा स्टार्ट करना है, जिससे ईंधन की बचत हो सके.
CNG में भी मिलेगा AMT
Glanza के CNG वेरिएंट में भी ग्राहकों को दो गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. CNG मोड में इसका इंजन 70 bhp की पावर और 102 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि CNG मॉडल को भी 5-स्पीड मैनुअल के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स में खरीदा जा सकता है.
फ्रंट डिजाइन में क्या बदला?
नई Glanza के डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन फ्रंट हिस्से को पहले से अलग लुक देने की कोशिश की गई है. इसमें बड़ा ग्रिल और सैटिन फिनिश वाली डिटेलिंग दी गई है. LED फॉग लैंप का डिजाइन भी बदला गया है. वहीं टोयोटा का लोगो अब बोनट के नीचे वाले हिस्से में लगाया गया है.
ADAS के लिए जोड़ा गया रडार
नई Glanza में Level-2 ADAS दिया गया है और इसके लिए कार के फ्रंट में रडार मॉड्यूल जोड़ा गया है. इसके अलावा कार में शार्क-फिन एंटीना भी मिलता है. ग्राहक इसे Digital Teal Green और Bluish Black जैसे दो नए कलर में भी खरीद सकेंगे. हालांकि, साइड और रियर प्रोफाइल में पहले की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं.
16-इंच अलॉय और LED टेललैंप
कार के साइड और पीछे के हिस्से का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है. इसमें 16-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके अलावा LED टेललैंप और रूफ स्पॉयलर भी मिलते हैं. यानी कंपनी ने फेसलिफ्ट में पूरे डिजाइन को बदलने के बजाय कुछ चुनिंदा हिस्सों को अपडेट किया है.
वेंटिलेटेड सीट से बढ़ेगा आराम
केबिन में नई अपहोल्स्ट्री के साथ फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन का फीचर दिया गया है. गर्म मौसम में यह फीचर सीट पर बैठने वाले लोगों के लिए काफी काम आ सकता है. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर के साथ कूलिंग वेंट भी दिया गया है. कार में 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर वाला Clarion ऑडियो सिस्टम भी मिलता है.
9-इंच स्क्रीन और HUD
फीचर्स की बात करें तो नई Glanza में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे के यात्रियों के लिए AC वेंट भी मिलते हैं. इस तरह कंपनी ने फेसलिफ्ट में केबिन को ज्यादा सुविधाजनक बनाने पर भी फोकस किया है.
Level-2 ADAS के साथ 6 एयरबैग
सेफ्टी के मामले में नई Glanza में Level-2 ADAS सबसे बड़ा अपडेट है. इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS भी दिया गया है. कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके साथ 360-डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Baleno से है सीधा कनेक्शन
Toyota Glanza और Maruti Suzuki Baleno के बीच काफी समानताएं हैं. दोनों कारें अपना प्लेटफॉर्म और इंजन शेयर करती हैं. ऐसे में नई Glanza में किए गए अपडेट इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मुकाबले के लिए तैयार करते हैं. कुल मिलाकर, इस फेसलिफ्ट में कंपनी ने बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय माइलेज, आराम और सेफ्टी फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है.
ये भी पढ़ें- MG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, पीछे बैठने वालों के लिए मिला बड़ा सरप्राइज, जानें कितनी है कीमत
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
48 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines