Toyota Century: Toyota ने अपनी नई बिग साइज एसयूवी कार से पर्दा उठाया है। इस कार में बेहद आरामदायक सीटें मिलेंगी। कंपनी की इस नई धाकड़ कार का नाम है Toyota Century. कंपनी की यह SUV कार है, जिसमें यूनिक स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं।
यह 4 सीट धाकड़ कार है
इस SUV कार में 3.5-लीटर V6 इंजन मिलेगा। यह हाइब्रिड इंजन होगा जो सड़क पर हाई स्पीड देगा। Toyota Century SUV कंपनी की 4 सीट धाकड़ कार है। इस शानदार कार की लंबाई 5,205 mm चौड़ाई 1,990 mm और इसकी हाइट 1,805 mm की है।
Toyota Century suv car
Toyota Century में 2950 mm का व्हीलबेस
Toyota Century में बड़ा 2,950 mm का व्हीलबेस मिलता है। इसके रियर में दो डोर दिए गए हैं। फिलहाल यह कार ग्लोबल मार्केट जापान के लिए बनाई गई है। अनुमान है कि कंपनी इसे भारत में भी पेश करे। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
Toyota Century suv car
अट्रैक्टिव 22-इंच के अलॉय व्हील
कंपनी की यह बॉक्सी लुक कार है। इसमें एलईडी लाइटें हैं और बेहद शॉर्फ फीचर्स हैं। Toyota Century के फ्रंट में बड़ी ग्रिल और अट्रैक्टिव 22-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। इसमें सात कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Toyota Century SUV
18-स्पीकर और 11.6-इंच के टीवी स्क्रीन
Toyota Century SUV बड़ा हैंडल बार मिलता है। इसमें 11.6-इंच के टीवी स्क्रीन मिलती हैं। कार में 5.5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 12.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कुल 18-स्पीकर दिए गए हैं। कार में अन्य आरामदायक सुविधाएं जैसे स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, डिजिटल रियर-व्यू मिरर और हीटेड स्टीयरिंग व्हील जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
406 hp की पावर और तीन मोड
यह हाइब्रिड कार 406 hp की पावर देती है। कार में 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 4 व्हील ड्राइव है जो खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। इसमें Normal, Eco और Sport तीन मोड मितले हैं। बाजार में यह कार Bentley, Range Rover and Mercedes-Maybach जैसी कारों से मुकाबला करती है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
8 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines