Suv Cars: टोयोटा ने एसयूवी कार सेगमेंट में धमाका किया है। हाल ही में कंपनी की C-HR मॉडल कार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। यह धांसू कार हाइब्रिड और इलेक्टिक कार होने का अनुमान है। यह कंपनी के नए E3 प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है।
जर्मनी में किया गया स्पॉट
फिलहाल कंपनी ने Toyota C-HR की भारत में लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ईवी में यह कार सिंगल चार्ज पर 421 km तक चलेगी। अभी इस कार की यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई बाजारों में बिक्री होती है। दरअसल, हाल ही में इसे जर्मनी के नर्बुर्गरिंग में स्पॉट किया गया है। इसे बाहर से छुपाया हुआ था।
कार में मिलेगा रूफ स्पॉइलर
अनुमान है कि साल 2024 में इसे बाजार में पेश किया जा सकता है। दक्षिणी फ्रांस में टोयोटा के यूरोपियन डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर ने इस वाहन को डिजाइन किया है। इसमें रूफ स्पॉइलर दिया गया है, जो इसे शानदार लुक देता है। कार को बेहद अक्रामक डिजाइन दिया गया है। इसमें फ्लश-माउंटेड डोर हैंडल, ब्लैक कलर के एलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
और पढ़िए – Toyota और Mahindra की हवा टाइट, MG लेकर आ रहा एडवांस फीचर्स से लैस धाकड़ नई SUV
सेफ्टी फीचर्स ABS और ADAS मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी की टोयोटा क्राउन सेडान और BZ4X क्रॉसओवर से प्रेरित डिजाइन पर तैयार की गई है। बता दें टोयोटा अपनी कार में दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है। लोगों को इस नई कार में जानदार सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS, एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) आदि मिलेंगे। बता दें ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
6 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
23 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines