कार बाजार में जल्द ही आपको एक से बढ़कर एक हाइब्रिड कारें देखने को मिलने वाली हैं। देश में बीते कुछ सालों से हाइब्रिड कारों की मांग में तेजी देखने को मिली है। माइलेज के मामले में हाइब्रिड कारें, पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में बेहतर माइलेज ऑफर करती हैं। जो लोग रोजाना ऑफिस या दूसरे कामों के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए हाइब्रिड कारें सबसे अच्छा ऑप्शन है। मिड-प्राइस सेगमेंट में फिलहाल भारत में मारुति सुजुकी के पास कई हाइब्रिड मॉडल है। लेकिन अब हुंडई और टोयोटा भी हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री करने जा रही हैं। आइये जानते हैं इन कारों के बारे में…
Toyota Hyryder 7-Seater
टोयोटा भारत में अपनी अर्बन क्रूजर हायराइडर का 7-सीटर वर्जन लॉन्च कर सकती है। टोयोटा हाइब्रिड एसयूवी ग्रैंड विटारा 7-सीटर मॉडल पर बेस्ड होगी जिसका कोडनेम Y17 है। इस बार इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की सुविधा मिलेगी जिसकी वजह से इसकी माइलेज 30km के पार जा सकती है। हायराइडर 7-सीटर में 1.5-लीटर K15C नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी अब भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, आने वाले सालों में इस सेगमेंट का मार्केट शेयर बढ़ सकता है।भारत में टोयोटा इस नई गाड़ी को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।
Hyundai Creta Hybrid
हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले क्रेटा को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में उतारा जा चुका है। फ़िलहाल इलेक्ट्रिक क्रेटा को खूब पसंद किया जा रहा है। और अब कंपनी हाइब्रिड क्रेटा पर काम कर रही है। जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल का इंटरनल कोडनेम SX3 है। नई क्रेटा में स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। हाइब्रिड पावरट्रेन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी नई क्रेटा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ भी उतार सकती है।
Maruti Grand Vitara से होगा मुकाबला
टोयोटा और हुंडई की हाइब्रिड कारों का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होगा। ग्रैंड विटारा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 19.93 लाख रुपये तक जाती है। इसमें लगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसका प्लस पॉइंट है। इसमें 1462 cc और 1490 cc दो इंजन ऑप्शन आते हैं जो 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क मिलता है। ये इंजन 20.58 और 27.97 kmpl तक की माइलेज ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़े: भारत की पहली सुपर स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, सिंगल चार्ज में 500km चलेगी
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
7 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
11 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
13 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines