टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में अपनी All-New Urban Cruiser Taisor को लॉन्च कर दिया है। Maruti Suzuki Fronx पर ही बेस्ड यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसके डिजाइन में थोड़ा नयापन जरूरत देखने को मिलता है।
नई टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर की कीमत 7.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। अब बाजार में Urban Cruiser Taisor और Maruti Fronx एक जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में किसे खरीदना बेहतर होगा ये हम आप पर छोड़ते हैं। आइये जानते हैं टोयोटा की इस नई कार में क्या खास और नया है।
इंजन और पावर
नई टोयोटा टैसर को दो इंजन ऑप्शन के साथ लाया गया है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 89 bhp और 113 Nm टॉर्क देता है। जबकि दूसरा इंजन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल है और यह 99 bhp और 148 Nm टॉर्क पैदा करता है। इनमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया है। इसमें CNG का भी ऑप्शन दिया है गया है।
कीमत और वेरिएंट
Toyota All-New Urban Cruiser Taisor के 1.2L पेट्रोल मॉडल की कीमत 7,73,500 लाख रुपये से लेकर 9,52,500 लाख रुपये तक जाती है। जबकि इसके 1.0L टर्बो पेट्रोल मॉडल की कीमत 10,55,500 लाख रुपये से लेकर 13,03,500 लाख रुपये तक जाती है। CNG मोड पर यह कार 28.5 km/kg.की माइलेज ऑफर करती है जबकि पेट्रोल मोड पर 22.8 kmpl तक की माइलेज देती है।
फीचर्स
इस नए मॉडल में 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी,एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines