Driving in Fog: नवंबर के इस महीने अचानक से सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से न सिर्फ ठंड भी बढ़ने लगी है, इसके साथ ही गाड़ी चलना भी काफी मुश्किल होता जा रहा है। घने कोहरे में कुछ दिखाई देता नहीं, जिसकी वजह से रोड एक्सीडेंट होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि कोहरे मेंगाड़ी चलाने समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कोहरे (Fog) में सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं। जिससे आप अपनी और दूसरों की भी सेफ्टी कर सकते हैं।
1. गाड़ी की स्पीड कम रखें
कोहरे में अपनी गाड़ी की स्पीड कम ही रखें। कोहरे की वजह से रोड पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, ऐसे में तेज रफ़्तार में वाहन चलाने से बचें। आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी बना कर रखें… सेफ्टी के लिए यह दूरी करीब 100 मीटर तक की होनी चाहिए। का रफ्तार से ड्राइव करने पर अगर आपको अचानक ब्रेक लगाने पड़े तो आपके पास समय होगा और गाड़ी पर कंट्रोल भी।
2. बिना वजह लेन न बदलें
कोहरे में गाड़ी चलाते समय अपनी ही लेन में रहें। लगातार लेन बदलना भी खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि Fog में कई बार आगे चल रही गाड़ी नज़र नहीं आती। जरूरत पड़ने पर और रास्ता मिलने पर ही लेन चेंज करें।
3. पीली रोशिनी का करें इस्तेमाल
कोहरे को काटने से के लिए पीली रोशिनी आपकी मदद कर सकती है, क्योंकि सफ़ेद रोशिनी धुंध में ज्यादा असरदार नहीं होती, आप चाहें तो पीली रंग की ट्रांसपेरेंट शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे आप टेप फिट कर सकते हैं।
4. गाड़ी लो बीम पर रखें
अक्सर लोग हाई बीम पर ड्राइव करते हैं जो गलत है, और कोहरे में तो ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय कार या बाइक की हेडलाइट को हाई बीम पर करने से बचें, ऐसा करने से आपको कुछ दिखाई नहीं देगा। इसलिए हेडलाइट को लो बीम पर रखें। हो सके, तो फॉग लैंप का इस्तेमाल करें।
5. उचित दूरी रखें
कोहरे में गाड़ी चलाते समय उचित रखना बहुत जरूरी है, इससे एक्सीडेंट होने का खतरा बहुत कम होगा। अचानक ब्रेक लगाने में आपकी कार किसी से टकराएगी नहीं। Fog के दौरान बीच सड़क पर गाड़ी को न रोकें , अगर जरूरी हो तभी कार रोकें और रोड साइड में ही गाड़ी को पार्क करके रोकें। कार रोकने के बाद पार्किंग और हजार्ड लाइट का प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें: Tata की इस कार पर बढ़ा वेटिंग पीरियड, आज करोगे बुक तो 3 महीने बाद मिलेगी चाबी
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
4 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
8 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines