News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SUV With ADAS: पिछले काफी समय से भारतीय कार बाजार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं। SUV सेगमेंट अभी भी ग्रोथ कर रह है। सेडान सेगमेंट भी अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश में है। ग्राहक अब एक नई कार खरीदने से पहले सेफ्टी फीचर्स बराबर चेक करते हैं। पिछले कुछ समय से ADAS सेफ्टी वाहनों में खूब देख को मिल रहे हैं। इस फीचर की मदद ड्राइविंग अनुभव काफी अच्छा बनता है। यहां हम आपके लिए भारत की सबसे पॉपुलर SUVs के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके लिए फायेमंद साबित हो सकती है।

ADAS कैसे काम करता है?
ADAS यानी Advanced Driver Assistance Systems एक मॉडर्न टेक्नोलॉजी है जो गाड़ियों को ज़्यादा सेफ्टी और स्मार्ट बनाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ड्राइवर को ड्राइविंग में सहायता देना, दुर्घटनाओं को रोकना और रोड सेफ्टी को बढ़ाना होता है। ADAS कई सेंसर, कैमरा, रडार और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है ताकि वह गाड़ी के आसपास के माहौल को समझ सके और ड्राइवर को अलर्ट या ऑटोमेटिक ऐक्शन देकर मदद कर सके। यह फीचर अब धीरे-धीरे सभी कारों में देखने को मिल रहा है।

होंडा मिड-साइज़ कॉम्पैक्ट एसयूवी Elevate, फैमिली क्लास को काफी पसदं आ रही है। सेफ्टी के लिए इस SUV में ADAS, 6 एयरबैग्स, EBD और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे को शामिल किया गया हैं। इस SUV में 1.5L का इंजन दिया है। Elevate की एक्स-शो रूम कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है। होंडा की बिक्री को बूस्ट करने में इसी SUV का ही हाथ है Elevate की कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है। डेली यूज़ से लेकर लंबी यात्रा पर यह SUV निराश होने का मौका नहीं देती Elevate की कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है।
| इंजन | 1498cc |
| पावर | 121 PS |
| टॉर्क | 145PS |
| गियरबॉक्स: | 5 MT/6 AT |

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी और अब यह CNG में अ चुकी ही 5 सीटर वाली इस SUV की कीमत 11.42 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS के साथ 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट जौर स्पीड वार्निंग अलर्ट जैसे फीचर्स को शामिल किये हैं। इस SUV में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। यह काफी आरामदायक एसयूवी है।
| इंजन | 1463cc |
| पावर | 104 PS |
| टॉर्क | 137PS |
| गियरबॉक्स: | 5 MT/6 AT |

हुंडई क्रेटा आज के दौरान में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ एसयूवी है। यह काफी आरामदायक एसयूवी है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.5 MPI पेट्रोल, 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5L CRDiडीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फेच्स मिलते हैं ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल असिस्ट, हिल होल्ड जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
| इंजन | 1.5MPIपेट्रोल | 1.5Lटर्बोGDiपेट्रोल | 1.5L CRDi डीजल |
| पावर | 115 PS | 116 PS | 160 PS |
| टॉर्क | 144 Nm | 250 Nm | 253 Nm |
| गियरबॉक्स | 6स्पीड MT | 6 स्पीड MT/AT | 7 स्पीड DCT |
यह भी पढ़ें: ट्रायम्फ ने 400cc इंजन वाली इस बाइक को किया अपडेट! रॉयल एनफील्ड को देती है टक्कर
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।