Affordable Automatic Cars: देश में गाड़ियों की बढ़ती बिक्री की वजह से सड़कों पर भी अब ज्यादा वाहन देखने को मिल रहे हैं। अब ऐसे में गाड़ी चलाना सबसे बड़ी समस्या बन रहा है। क्लच-ब्रेक दबा-दबा कर पैरों की हालत ख्रराब हो जाती है। शहरों से लेकर छोटे कस्बों में अब ट्रैफिक जाम की समस्या अब आम बात हो गई है। ऐसे में ऑटोमैटिक कारें काफी बेहतर साबित होती है, क्योंकि आप बिना परेशान हुए आराम से ड्राइव कर पाते हैं। यहां हम आपके लिए बेस्ट सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Maruti Alto K10 (ऑटोमेटिक)
मारुति सुजुकी Alto K10 एक बढ़िया फैमिली कार है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। Alto K10 (AMT) की कीमत 5.56 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti S-Presso (ऑटोमेटिक)
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक अच्छी ऑटोमेटिक कार है। इसमें भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है और यह 5-स्पीड ऑटोमेटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। सिटी ड्राइव के लिए यह एक शानदार कार है। इसकी कीमत 5.71 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Kwid(ऑटोमेटिक)
रेनो क्विड ग्राहकों को खूब पसंद आती है। इसमें आपको बढ़िया स्पेस भी मिल जाता है। इसका डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। Renault Kwid ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti WagonR (ऑटोमेटिक)
मारुति वैगनआर ऑटोमेटिक काफी पसंद किया जा रहा है। हैवी ट्रैफिक में आप इसे आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। इसमें 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं। कार में 5-स्पीड एमटी/ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। वैगनआर ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago (ऑटोमेटिक)
टाटा टियागो एक अच्छी हैचबैक कार है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 5-स्पीड एमटी/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। कीमत की बात करें तो इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 hr agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
21 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
23 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines