बाइक नई हो या पुरानी, बढ़िया माइलेज की चाहत सबको होती है। दूसरी तरफ पेट्रोल की बढ़ती कीमत से आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान है। बाइक की ख़राब माइलेज के पीछे कई कारण होते हैं। अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनकी वजह से इंजन को भी काफी नुकसान होता है। फ्यूल की खपत लगातार बढ़ती है और माइलेज में गिरावट आने लगती है। खराब माइलेज के पीछे क्या कारण होते हैं और कैसे माइलेज को बढ़ाया जाये, इसको लेकर TVS मोटर ने कुछ पॉइंट्स बताएं हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करें तो आपको भी काफी फायदा होगा।
खराब माइलेज के सबसे बड़े कारण
अपनी बाइक को धूप में पार्क न करें,क्योंकि धूप के कारण पेट्रोल का वाष्पीकरण (Vaporization) होता है। अगर पेट्रोल टैंक आधा भरा होगा तो ज्यादा वाष्पीकरण होता है। इसलिए अपनी बाइक को हमेशा किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें,डायरेक्ट धूप में पार्क करने से बचें। हो सके तो बाइक को ढक कर रखें।
ज्यादा रेस देना
बाइक चलाते समय ज्यादा रेस (एक्सिलरेशन ) न दें ऐसा करने से पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। ज्यादा रेस देना का मतलब है RPM मीटर का बढ़ना। इसलिए स्पीड के हिसाब से रेस दें।
बिना वजन इंजन चालू रखना
अगर आप ज्यादा देर तक रुक रहे हैं तो इंजन बंद कर दें। अगर रेड लाइट पर आपको 30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तब भी इंजन को बंद कर दें। यदि आप इस आदत को अपना लें तो रोजाना काफी फ्यूल की बचत होगी।
बिना वजह क्लच का प्रयोग
जरूरत न होने पर क्लच का उपयोग न करे। सिर्फ गियर बदलते समय ही क्लच का इस्तेमाल करें। ज्यादा क्लच के इस्तेमाल से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज पर बुरा असर पड़ता है।
ब्रेक का ज्यादा इस्तेमाल
जो लोग बार-बार और बिना वजह ब्रेक का इस्तेमाल करते हैं उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं है कि ऐसा करने से भी माइलेज घटती है। इसलिए मोड़ या ढलान आने पर बाइक धीरे चलाएं। ज्यादा ब्रेक लगाने से पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है जिससे माइलेज कम होने लगती है।
बेहतर माइलेज और इंजन की लाइफ बढ़ाने के लिए करें ये काम
Oil बदलना
इंजन में oil के कम होने से घर्षण बढ़ता है साथ ही इंजन की लाइफ भी कम होती है। इसलिए हर 3 महीने में या फिर 3000 किलोमीटर पर oil बदलना चाहिए।
पेट्रोल रिसना
अगर बाइक के कार्बोरेटर, पेट्रोल लाइन और टंकी से पेट्रोल रिसने लगे तो उसे बंद कर दें और जल्दी से मैकेनिक को चेक करवा लें। ऐसा करने से इंजन खराब नहीं होगा।
एयर प्रेशर सही रखें
एक्सपर्ट के मुताबिक हफ्ते में एक बार बाइक के दोनों टायर्स में हवा चेक करना जरूरी है। अगले टायर में 25 PSI और रियर टायर में 28 PSI से 32 PSI हवा होगी चाहिए ।
सही गियर में राइड करें
बाइक चलाते समय सही स्पीड में सही गियर का इस्तेमाल करें। सही गियर का इस्तेमाल करने से माइलेज बेहतर मिलती हैं। ध्यान रखें कि टॉप गियर में ही माइलेज बेहतर मिलती है।
रफ़्तार रखें इतनी
बेहतर माइलेज के लिए बाइक की स्पीड 40 kmph होनी चाहिए, इतनी स्पीड से रोजाना बाइक चलाने पर माइलेज काफी अच्छी मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि बाइक पर लोड 130 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
समय पर सर्विस
हर 3000 किलोमीटर पर या फिर हर 3 महीने पर बाइक की सर्विस करवाना जरूरी है। अगर सर्विस समय पर होगी बाइक ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: बजाज की पहली CNG बाइक को खरीदने के 5 बड़े कारण
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
23 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines