Compact Suv VS Compact Sedan Cars: देश में अब कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड लगातार बढ़ने लगी है। जिस कीमत में ये सेगमेंट शुरू होता है उसी सेगमेंट में आपको हैचबैक से लेकर कॉम्पैक्ट सेडान कारें भी आसानी से मिल रही हैं। बिक्री के मामले में भी एसयूवी सेगमेंट में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है और लगातार बिक्री बढ़ रही है। यूथ के साथ फैमिली क्लास अब इसी सेगमेंट पर शिफ्ट हो रहे हैं। यहां हम आपको बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कॉम्पैक्ट सेडान कारों की जगह कॉम्पैक्ट SUVs पर क्यों शिफ्ट होना चाहिए? जानते हैं 7 बड़े कारण
कीमत का समान होना
अब कॉम्पैक्ट SUV और कॉम्पैक्ट सेडान कारों की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। कुछ एसयूवी की कीमत तो 5.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। कीमत में अंतर ज्यादा नहीं है, ऐसे में लोग अब सेडान कार की जगह एक एसयूवी खरीदना पसंद करने लगे हैं।
बोल्ड डिजाइन
कॉम्पैक्ट सेडान कारों की तुलना में कॉम्पैक्ट SUVs का डिजाइन ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश होता है। मस्कुलर बॉडी मिलती है। सॉलिड बिल्ड क्वालिटी मिल जाती है और साइज़ में ये थोड़ी बड़ी होती हैं। इसलिए कॉम्पैक्ट SUV ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: 3 Cylinder इंजन वाली कारों की क्यों बढ़ रही डिमांड ? जानें 3 बड़े कारण
- हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
कॉम्पैक्ट SUVs के हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जिसकी वजह से उबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार किया ज सकता है, जबकि सेडान कारों में ग्राउंड क्लीयरेंस कम मिलता है। इसके अलावा इन गाड़ियों को आसानी से हैंडल किया जा सकता है।
ऊंची सीटिंग पोजीशन
कॉम्पैक्ट SUVs में ऊंची सीटिंग पोजीशन मिलती है जिसकी वजह से ड्राइविंग के दौरान दिक्कत नहीं होती और आप गाड़ी चलाते हुए कॉन्फिडेंट फील करते हैं। रोड की विजिबिलिटी भी काफी अच्छी बनती है। वहीं दूसरी ओर सेडान कारों में आपको कम हाईट की सीटें मिलती है और रोड विजिबिलिटी बेहतर नहीं मिल पाती।
बढ़िया स्पेस
सेडान कारों की तुलना में कॉम्पैक्ट SUVs में बढ़िया स्पेस मिल जाता हैं। लम्बे सफ़र के लिए भी ये बेहतर होती हैं। लेगरूम और हेडरूम के लिए दिक्कत नहीं होती। इतना ही नहीं इनमें ज्यादा Boot स्पेस भी मिलता है, जहां आप अपना जरूरी सामान कैरी कर सकते हैं।
फीचर्स
कॉम्पैक्ट SUV गाड़ियों में आजकल कई एडवांस्ड लेटेस्ट फीचर्स आने लगे हैं। साथ ही इनमें कनेक्टेड कार वाले फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स के मामले में भी ये निराशा होने का मौके नहीं देती।
परफॉरमेंस
कॉम्पैक्ट SUV गाड़ियों में आपको बेहतर परफॉरमेंस मिलती है जोकि आपकी ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनती हैं। इतना ही नहीं माइलेज के लिहाज से भी गाड़ियां बेहतर ही रहती हैं। मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आपको मिल जाता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
8 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
9 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines