Expert Mileage Tips: जैसे-जैसे गाड़ी पुरानी होती चली जाती है वैसे-बैसे परफॉरमेंस के साथ माइलेज में भी गिरावट आने लगती है, और इसके पीछे ट्रैफिक के बड़ा कारण तो है ही साथ कुछ ऐसे भी कारण है जो सच में खराब परफॉरमेंस से लेकर कम माइलेज की वजह बनते हैं। लेकिन यहां हम आपको बेस्ट एक्सपर्ट टिप्स दे रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी गाड़ी से 100% माइलेज प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्सपर्ट टिप्स के बारे में…
1. स्पीड का रखें ध्यान
अगर आप गाड़ी को 40-60kmph की रफ़्तार से ड्राइव करते हैं तो इससे इंजन न सिर्फ स्मूथ परफॉरमेंस देगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी और आपको बेहतर माइलेज मिलेगी।
2. क्लच का ऐसे करें इस्तेमाल
अक्सर देखने में आता है कि लोग गाड़ी चलाते समय क्लच का कुछ ज्यादा ही इस्मेताल करते हैं जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आती है। इसलिए क्लच का इस्तेमाल ब्रेकिंग के दौरान और गियर शिफ्ट के लिए ही करें।
3. RPM मीटर पर ध्यान दें
कम माइलेज के पीछे हाई RPM मीटर भी है। देखने में आता है कि लोग बेवजह गाड़ी में रेस देते हैं.. जिसकी वजह से सबसे ज्यादा फ्यूल की बर्बादी होती है। इसलिए कम rpm पर गाड़ी ड्राइव करें और कम एक्सेलरेटर दें। जहां तक संभव हो ऐसे रास्तों को चुनें जहां पर ट्रैफिक कम हो इससे सम्स्य की बचत तो होगी ही साथ इंजन पर जोर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 452km की रेंज लेकिन ग्राहक फिर भी खरीदने को नहीं तैयार, अब मिल रहा है 4 लाख का डिस्काउंट
4. समय पर सर्विस
आपकी गाड़ी कम चले या ज्यादा… आपको समय पर उसकी सर्विस करवाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी ।
5. लोअर गियर में जानें से बचें
गाड़ी चालते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है।
6. नाइट्रोजन हवा है टायर्स के लिए वरदान
गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इसके इस्तेमाल से टायर्स ठंडे और हलके रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।
7. फालतू सामान लेकर न चलें
अपनी गाड़ी में ज्यादा सामान न रखें ..ऐसा करने से गाड़ी का वजन बढ़ जाता है। और ऐसे में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
16 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
20 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
23 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines