New Car Buying Tips: इस महीने कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी नई गाड़ियों पर कुछ अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि आपको बेस्ट डील और बेस्ट ऑफर्स मिले तो यहां हम आपको 5 एक्सपर्ट टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं कार डीलर्स भी आपको चूना नहीं लगा पायेंगे।
1. बजट करें तैयार
कोई भी नई कार खरीदने से पहले आपको अपना बजट तैयार करना होगा। क्योंकि आजकल हर बजट और जरूरत के हिसाब से कारें बाजार में मौजूद हैं। अगर बजट के ऊपर आपने कार खरीदी तो उसकी EMI आपको बाद में परेशान कर सकती है।
2. जरूरत के हिसाब से चुनें कार
बजट तय करने के बाद अपनी कार चुनें। क्योकि आजकल सभी कारें अच्छी ही होती हैं। दूसरों की देखा-देखी कार खरीदने से बचें। क्योकि यहां पैसे और EMI आपको भी भरनी है। अगर आप सिर्फ लोकल ही गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए छोटी कार बेस्ट रहेगी और अगर आप फैमिली के साथ वीकेंड या लंबी यात्रा पर जाते हैं तो आप MPV देख सकते हैं।
3. कई डीलर्स से करें बात
जो कार आप खरीदने जा रहे हैं उसके बारे में अलग-अलग डीलर्स से बात करें…और बेस्ट ऑफर और डील पूछें। जो भी डीलर आपको बेस्ट सर्विस और ऑफर दे उसी से फाइनल सौदा करें।
4. इंश्योरेंस और पॉलिसी के बारे में बात करें
कार खरीदने से साथ-साथ आपको इंश्योरेंस –पॉलिसी की भी पूरी जानकारी लेनी होगी, आपको कई कंपनियों की पॉलिसी के बारे में जानकारी लेनी होगी क्योंकि कई बार इंश्योरेंस कंपनियां अपनी पॉलिसीज पर कई तरह के छूट भी देती हैं जिनका फायदा आपको मिल सकता है।
5. लोन के बारे में जानें
नई कार खरीदने के लिए अगर आपको लोन की जरूरत है, तो अलग-अलग बैंकों के रेट ऑफ इंटरेस्ट के बारे में जानें और जो बैंक सबसे कम रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन दे उसी के बात फाइनल करें।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines