✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingIran Israel WartmcWeatherPetrol Price

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ऑटो / Hyundai Creta भारत में क्यों बिकती है सबसे ज्यादा ? जानें 5 बड़े कारण

Hyundai Creta भारत में क्यों बिकती है सबसे ज्यादा ? जानें 5 बड़े कारण

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा अपने नए अवतार में एक बार फिर धमाल मचा रही है। इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है। आइये जानते हैं आखिर क्यों ग्राहकों को पसंद आ रही है नई क्रेटा...

Edited By: Bani Kalra | Updated: Jun 14, 2024 21:17

---विज्ञापन---

Hyundai Creta: हुंडई मोटर इंडिया की  मिड साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा ने एक बार फिर बिक्री के नए रिकॉर्ड कायम किये हैं। फेसलिफ्ट के बाद भी इस गाड़ी का क्रेज कम नहीं हुआ। पिछले महीने हुंडई ने क्रेटा की 14,662 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि पिछले साल मई महीने में कंपनी ने इसकी 15,447 यूनिट्स की बिक्री की थी। अपने सेगमेंट की यह बेस्ट सेलर एसयूवी है। क्रेटा की कीमत 10.99 लाख  रुपये से शुरू होती है। यह 5 सीटर मॉडल और पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। आइये जानते हैं आखिर क्यों क्रेटा भारत में इतनी बिकती है।

---विज्ञापन---

1. परफेक्ट एसयूवी वाला डिजाइन

हुंडई की नई क्रेटा का डिजाइन अब और भी बेहतर हो गया है। यह वाकई अपने पिछले वर्जन से काफी अलग और बेहतर नज़र आता है।  इसके फ्रंट में स्पोर्टी रेडिएटर ग्रिल देखने को मिलती है। फ्रंट में कैमरा भी दिया है। ऑन द टॉप कनेक्टेड DRL के साथ LED हेडलैंप भी मिल जाते हैं। रियर से क्रेटा इम्प्रेस करती है। यहां स्पोर्टी टेल गेट, ऊपर की तरफ शार्क फिन एंटीना,स्पोइलर, रूफ रेल और कनेक्टेड LED टेल लैंप मिल जाते हैं। नीचे दो  एग्जॉस्ट मिलते हैं। आइये एक नजर डालते इसके डायमेंशन पर...

---विज्ञापन---

डायमेंशन साइज़ mm में
लम्बाई 4300 mm
चौड़ाई 1790 mm
उंचाई 1635 mm
व्हीलबेस 2610mm

2. इंटीरियर और स्पेस

क्रेटा का इंटीरियर प्रीमियम होने के साथ-साथ फीचर्स लोडेड भी  है। केबिन रूमी है। प्लास्टिक हार्ड है लेकिन फिट एंड फिनिश क्वालिटी बढ़िया है।  स्टेयरिंग पर Padel Shift मिल जाते हैं जो ड्राइविंग को आसान बना देते हैं। स्टेयरिंग के लेफ्ट साइड में ऑडियो कंट्रोल्स दिए हैं जबकि राईट साइड में क्रूज़ कंट्रोल के साथ दूसरे कंट्रोल्स दिए हैं। इसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। लंबी दूरी के लिए यह एकदम बढ़िया एसयूवी है।

---विज्ञापन---

3. फीचर्स की लम्बी लिस्ट 

  • 10.25 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम
  • दो कैमरे वाला डैशकैम
  • 360 डिग्री कैमरा
  • Bose साउंड सिस्टम
  • 8 स्पीकर
  • ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • चार्जिंग पैड
  •  Type C चार्जिंग पोर्ट
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक,
  • 6 एयरबैग्स
  • ABS के साथ EBD

4. इंजन और पावर

1.5L MPi पेट्रोल इंजन                        

  • इंजन: 1497 cc
  • पावर: 115 PS
  • टॉर्क 144Nm
  • गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैन्युअल /iVT

1.5L U2 CRDi डीजल

  • इंजन: 1493cc
  • पावर: 116 PS
  • टॉर्क 250Nm
  • गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक

1.5L टर्बो GDi पेट्रोल 

  • इंजन: 1482 cc
  • पावर: 160PS
  • टॉर्क 253Nm
  • गियरबॉक्स: 7 स्पीड DCT

5. कीमत

हुंडई क्रेटा की कीमत 10.99 लाख रुपए से लेकर 20.15 लाख रुपए तक जाती है जबकि क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.82 लाख रुपये से लेकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है।  क्रेटा  की परफॉरमेंस मजेदार है। डिजाइन, स्पेस और फीचर्स के मामले में यह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है और आप क्रेटा या क्रेटा एन-लाइन को खरीद सकते हैं। सिटी ड्राइव में तो यह बेहतर है ही साथ ही हाईवे पर भी यह जमकर चलती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Maruti की इन CNG कारों पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, 34km की मिलेगी माइलेज


Topics:

Hyundai Creta

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.