New Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) अपनी नई 3rd जनरेशन कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज (Amaze) को अगले महीने 4 (दिसम्बर) तारीख को लॉन्च करने जा रही है। इस बार होंडा पूरी तयारी के साथ इस कार को लेकर आ है। इस बार डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक में काफी बड़े बदलाव देखने को मोलने वाले हैं। नई अमेज, होंडा की तरह से अब तक की सबसे शानदार दिखने वाली कार के रूप में आ सकती है। इस कार को मुकाबला मारुति सुजुकी नई डिजायर से होगा। लेकिन यहां हमबता रहे हैं कि नई अमेज का इंतजार आपके लिए क्यों है जरूरी…
1. प्रीमियम डिजाइन
इस बार नई अमेज का चेहरा पूरी तरह से बदल जाएगा। नई अमेज एक दम नए स्टाइल और डिजाइन में आ रही है। नई डिजायर का स्केच जारी किया है। जिसमें इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक के बारे में जानकारी मिलती है। कार का फ्रंट
होंडा सिटी की याद दिलाता है, नई अमेज भी सामने से बोल्ड अवतार में आ रही है। यहां नई हेडलाइट, ग्रिल, बोनट और बम्पर देखने को मिलने वाले हैं… साथ ही, नई इसमें स्टाइलिश अलॉय वील्स और एलईडी टेललैम्प्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। ये सभी बदला इ सेग्मेंट में एक प्रीमियम फ़ील देते हैं, जिससे यह नई मारुति डिज़ायर को चुनौती दे सकेगी और ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो सकती है।
2. रूमी इंटीरियर
नई अमेज में इस बार प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा और साथ ही यहां कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। नई अमेज में नई थीम वाला कैबिन, बड़ा टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम और कुछ एड्वांस्ड फ़ीचर्स दिए जा सकते हैं, जो होंडा की सिटी से लिए गए हैं। ये अपग्रेड्स इसे पहले से ज़्यादा स्मार्ट बनाते हैं, जो ग्राहकों को एक बेहतर ड्राइविंग अनुभव देंगे।
3. एडवांस्ड फीचर्स
नई होंडा अमेज में कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। केबिन पूरी तरह से नया और मॉडर्न होगा। इसमें ड्युअल-टोन डैशबोर्ड, फ़्री-स्टैंडिंग इंफ़ोटेन्मेंट स्क्रीन, टच-कैपेसिटिव बटन, नए एसी वेंट्स, इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स, 12V पावर आउटलेट और एडास फ़ीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। , नया तीन-स्पोक स्टीयरिंग वील और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल भी शामिल है।
4. शानदार स्पेस
होंडा की अमेज अमेज में वैसे तो पहले भी काफी ज्यादा स्पेस था और अब उम्मीद है नई अमेज में भी और बेहतर स्पेस मिल सकता है। 5 लोग इस कार में बड़े ही आराम से टैवल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके बूट में भी आपको काफी जगह मिलेगी। यानी नई अमेज स्पेस के मामले में आपको नराश नहीं करेगी।
5. दमदार इंजन, बेहतर माइलेज
पावर के लिए नई अमेज में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। अमेज का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले जैसा ही रहेगा इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके पीछे का जो कारण हमें लगता है। कि होंडा के इंजन सबसे ज्यादा भरोसेमंद होते हैं जो सालों-साल चलते हैं।
यह भी पढ़ें: Tax Free हई Mahindra Scorpio, पूरे 1.80 लाख की होगी बचत
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
6 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines