Turbo petrol engine cars: भारतीय कार बाजार में अब धीरे-धीरे टर्बो चार्ज्ड इंजन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। टर्बो इंजन वाली कारें ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हए डिजाइन की जाती हैं जिन्हें रोमांचक ड्राइव पसंद है। नॉर्मल इंजन की तुलना में टर्बो इंजन ज्यादा शक्तिशाली होता है।
आजकल काफी रिफाइंड और एडवांस्ड इंजन आने लगे हैं जो पावर के साथ जबरदस्त माइलेज ऑफर करते हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, निसान और रेनो जैसी कार कंपनियां छोटे टर्बो इंजन के साथ कारों की बिक्री कर रही हैं। यहां हम आपको टर्बो इंजन वाली कार खरीदने के लिए 3 बड़े फायदे बता रहे हैं।
क्या होता है टर्बोचार्ज्ड इंजन?
टर्बोचार्ज्ड इंजन के फायदे जानने से पहले आपको इस इंजन और इसमें लगी टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानना जरूरी है। टर्बोचार्ज्ड इंजन टरबाइन के माध्यम से एग्जॉस्ट से गैस खींचता है और इसे कंबशन चेंबर में भेजता है,और इससे सभी सिलेंडरों में ज्यादा हवा पहुंचती है और ज्यादा पावर पैदा होती है।
इतना ही नहीं ज्यादा rpm पर ज्यादा पावर आउटपुट देती है। और ये पावर इतनी ज्यादा होती है कि जब आप गाड़ी चलाते हैं तो इसका शानदार अनुभव आपको फील होता है। टर्बो इंजन वजन में हल्के होते हैं और नॉर्मल इंजन की तुलना में ज्यादा पावर जनरेट करते हैं। वहीं नए BS6 एमिशन नॉर्म्स आ जाने से टर्बो इंजन का इस्तेमाल और बढ़ने वाला है।
टर्बो इंजन के 5 फायदे
- ये इंजन छोटे होते हैं, लेकिन पावर ज्यादा होती है
- टर्बो इंजन कम पॉल्यूशन करते हैं
- इनकी मेंटेनेंस भी काफी आसान है
- ये ज्यादा एयर-प्रेशर जनरेट करते हैं, जिससे पावर बेहतर मिलती है
- नॉर्मल इंजन के समान बेहतर माइलेज ऑफ़र करते हैं
टर्बो इंजन के नुकसान
टर्बो इंजन की लागत पर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजनों के मुकाबले ज्यादा आती है जिसकी वजह से कारे भी महंगी होती हैं। कुछ समय इस्तेमाल के साथ इनकी सर्विस भी महंगी पड़ती है।
आपको क्यों खरीदनी चाहिए टब्रो इंजन वाली कार
अगर आपको पावरफुल ड्राइविंग का मज़ा लेना है तो टर्बो इंजन वाली कार खरीदने चाहिए। आजकल तो कम बजट में आपको कुछ मॉडल आसानी से मिल जायेंगे। इस समय मारुति सुजुकी, हुंडई, रेनो और निसान की कारों में टर्बो इंजन आने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: हाइब्रिड कारों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा! जानें कारण और बचाव
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
6 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
10 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines