Tata curvv suv coupe: टाटा मोटर्स की पहली SUV कूपे ‘कर्व’ भारत में 7 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। नई कर्व के साथ ही भारत में किफायती कूपे सेगमेंट की शुरुआत होगी। कूपे (coupe) कार सेगमेंट को लग्जरी और आरामदायक राइड के लिए जाना-जाता है। अगर आप भी नई कर्व का इंतजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसे खरीदने के 5 बड़े कारण बता रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
स्टाइलिश डिजाइन
अब तक हम हैचबैक, सेडान और एसयूवी गाड़ियों को देखते आ रहे हैं लेकिन अब आप कूपे स्टाइल में कार देखने वाले हैं। कूपे कार के रियर प्रोफाइल में ही बड़ा बदलाव होता है। Coupe SUV एक स्पोर्ट यूटिलिटी गाड़ी है जिसमें ढलान वाली पिछली छत होती है। डिजाइन बेहद स्पोर्टी होता है। पारंपरिक एसयूवी की तुलना में डिजाइन प्रीमियम और लग्जरी नज़र आता है। थोड़ा हटकर और शानदार डिजाइन वाली कार खरीदने के इच्छुक हैं तो नई कर्व का इंतजार आप कर सकते हैं।
बढ़िया स्पेस
टाटा की नई कर्व में काफी अच्छा स्पेस मिलेगा। इसके व्हीलबेस लंबे होंगे जिसकी वजह से केबिन में आपको बढ़िया जगह मिल जायेगी। 5 लोगों के बैठने की जगह इसमें आपको मिलेगी। रियर सीट पर 3 लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेगरूम के लिए जगह बढ़िया है लेकिन हेडरूम के लिए जगह की थोड़ी सी किल्लत हो सकती है, अगर आपकी लंबाई 6 फिट हो।
आरामदायक केबिन
सेडान कारों की तरह ही कूपे स्टाइल कारों में आरामदायक केबिन मिलता है। अगर आप पिछली सीट पर बैठकर सवारी करना पसंद करते हैं तो कूपे कार आपके लिए हैं। लंबी दूरी के लिए ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं रियर सीट फ्लैट होने की बजाय पीछे की तरफ झुकी होती है जिसकी वजह से कमर को आराम मिलता है।
ज्यादा रेंज
टाटा कर्व कूपे को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जायेगा। इसमें 40.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। फुल चार्ज पर यह कार 465 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। यानी डेली यूज़ के लिए तो आप इसका इस्तेमाल कर ही सकते हैं। साथ ही लंबी दूरी पर जाने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
टाटा मोटर्स की कारें अपनी सेफ्टी के लिए भी जानी जाती हैं। नई कर्व में भी सेफ्टी के लिए कई तमाम फीचर्स शामिल किये गए हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, टाटा कर्व ईवी acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिसे सेफ भी माना जाता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है। 18 लाख रुपये से इस कार की कीमत शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें : 80km की माइलेज, स्पोर्टी लुक्स, भारत में जमकर बिकी 125cc इंजन वाली ये 3 बाइक्स
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines