आपको क्यों करना चाहिये Tata Curvv का इंतजार? जानें 5 बड़े कारण

Tata Curvv SUV: अगर आप एसयूवी या सेडान कार के डिजाइन से बोर हो गए हैं तो टाटा की नई कर्व आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है। 7 अगस्त को नई कर्व लॉन्च होने जा रही है। आइये जानते हैं आपको नई कर्व का इंतजार करना चाहिए?

Tata CURVV FRONT
विज्ञापन
Advertisment

स्टाइलिश  डिजाइन

अब तक हम हैचबैक, सेडान और एसयूवी गाड़ियों को देखते आ रहे हैं लेकिन अब आप कूपे स्टाइल में कार देखने वाले हैं। कूपे कार के रियर प्रोफाइल में ही बड़ा बदलाव होता है। Coupe SUV एक स्पोर्ट यूटिलिटी गाड़ी है जिसमें ढलान वाली पिछली छत होती है। डिजाइन बेहद स्पोर्टी होता है। पारंपरिक एसयूवी की तुलना में डिजाइन प्रीमियम और लग्जरी नज़र आता है। थोड़ा हटकर और शानदार डिजाइन वाली कार खरीदने के इच्छुक हैं तो नई कर्व का इंतजार आप कर सकते हैं।

बढ़िया स्पेस

टाटा की नई कर्व में काफी अच्छा स्पेस मिलेगा। इसके व्हीलबेस लंबे होंगे जिसकी वजह से केबिन में आपको बढ़िया जगह मिल जायेगी। 5 लोगों के बैठने की जगह इसमें आपको मिलेगी। रियर सीट पर 3 लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेगरूम के लिए जगह बढ़िया है लेकिन हेडरूम के लिए जगह की थोड़ी सी किल्लत हो सकती है, अगर आपकी लंबाई 6 फिट हो।

विज्ञापन

आरामदायक केबिन

सेडान कारों की तरह ही कूपे स्टाइल कारों में आरामदायक केबिन मिलता है। अगर आप पिछली सीट पर बैठकर सवारी करना पसंद करते हैं तो कूपे कार आपके लिए हैं। लंबी दूरी के लिए ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं रियर सीट फ्लैट होने की बजाय पीछे की तरफ झुकी होती है जिसकी वजह से कमर को आराम मिलता है।

विज्ञापन

ज्यादा रेंज

टाटा कर्व कूपे को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जायेगा। इसमें 40.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। फुल चार्ज पर यह कार  465 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। यानी डेली यूज़ के लिए तो आप इसका इस्तेमाल कर ही सकते हैं। साथ ही लंबी दूरी पर जाने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

सेफ्टी फीचर्स

टाटा मोटर्स की कारें अपनी सेफ्टी के लिए भी जानी जाती हैं। नई कर्व में भी सेफ्टी के लिए कई तमाम फीचर्स शामिल किये गए हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, टाटा कर्व ईवी acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिसे सेफ भी माना जाता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है। 18 लाख रुपये से इस कार की कीमत शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ