Hero Xoom 125: मोटोकॉर्प ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपना सबसे स्टाइलिश स्कूटर Xoom 125 को पेश किया था। स्कूटर की कीमत 86,900 रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर को यूथ और फैमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। फिलहाल इस स्कूटर की टेस्ट राइड हो रही है ताकि इसकी परफॉरमेंस के बारे में जानकारी मिल सके। नये ज़ूम 125 में कई फीचर्स देखने को मिलते हैं जो इसे खास बनाते हैं। यहां हम इस स्कूटर की 5 खूबियों के बारे में बात कर रहे हैं। आइये जानते हैं…
Hero Xoom 125:स्पोर्टी डिजाइन
हीरो का नया जूम 125 आपको पहली ही नजर में अपने स्टाइल और डिजाइन से इम्प्रेस कर सकता है। यह हीरो का अब तक का अबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर भी है। इस स्कूटर को यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसके बड़े व्हील्स की वजह से राइड क्वालिटी काफी बेहतर होगी।
Hero Xoom 125: पैसा वसूल फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प के नए जूम 125 में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसमें कॉल और नोटिफिकेशन के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। खास बात ये है कि इस स्कूटर में सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गये हैं। इस तरह के फीचर्स महंगी लग्जरी कारों में देखने को मिलते हैं।
Hero Xoom 125: दमदार इंजन
Hero Xoom में 124.6cc का एयरकूल्ड, 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया है जो 9.8bhp की पावर और 10.4 Nm काटॉर्क देता है। खास बात ये है कि इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का का सपोर्ट मिलता है। जिसकी वजह से बेहतर माइलेज के साथ सॉलिड परफॉरमेंस मिलती है। इसके अलावा इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। Xoom में लगा यह इंजन दमदार है और हर मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस ऑफर करता है।
Hero Xoom 125: डायमेंशन और वजन
Hero Xoom 125 के फ्रंट और रियर में 14 इंच के बड़े और वाइडर टायर्स लगे हैं जो रोड पर बेहतर ग्रिप देते हैं। स्कूटर की लंबाई 1978mm, चौड़ाई 739mm/749mm है। इसके अलावा इसकी हाईट 1327mm है, जबकि सीट हाईट 777mm है। वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 164mm है। स्कूटर का वजन 120/121kg है। स्कूटर में 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
Hero Xoom 125:कीमत और कलर्स
नए ज़ूम 125 में चार कलर्स और दो वेरिएंट मिलते हैं Xoom ZX की एक्स-शोरूम कीमत 86,900 रुपये है जबकि Xoom ZX की एक्स शोरूम कीमत 92,900 रुपये है। इन दोनों में फीचर्स का फर्क देखने को मिलता है। स्कूटर की कीमत ठीक है। डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में यह वाकई अच्छा स्कूटर है।
यह भी पढ़ें: 35Km का माइलेज, हाइब्रिड इंजन, आ रही है नई Maruti Wagon R, कीमत हुई लीक
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines