Top 5 Cheapest 7-Seater Cars in India: भारत में 7-सीटर कारें काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि ये बड़ी भारतीय फैमिली के लिए परफेक्ट हैं. स्पेस और फ्लेक्सिबिलिटी के कारण ये कारें ट्रिप और सामान दोनों के लिए आरामदायक होती हैं. MPV से लेकर SUV तक, मारुति, महिंद्रा और रेनॉल्ट जैसी कंपनियों के पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं. आइए जानते हैं 5 सबसे किफायती और फैमिली के लिए 7-सीटर कारें.
1. Renault Triber
- कीमत: 5.76 लाख- 8.60 लाख रुपये
- इंजन: 72hp, 1-लीटर पेट्रोल
Renault Triber भारत की सबसे किफायती 7-सीटर कार है. इसमें तीन रो की सीटें हैं, और मिडिल रो की सीटें 60:40 फोल्ड और स्लाइड की जा सकती हैं. बैक रेस्ट का एंगल भी एडजस्टेबल है. दूसरी रो की सीटें आगे फोल्ड करने के बाद आखिरी रो तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. आखिरी रो पूरी तरह हटाई भी जा सकती है ताकि ज्यादा लगेज रखा जा सके. AC वेंट्स मिडिल और लास्ट रो दोनों में अच्छे हैं. 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है.
2 Mahindra Bolero
- कीमत: 7.99 लाख-9.69 लाख रुपये
- इंजन: 76hp, 1.5-लीटर डीजल
Mahindra Bolero सबसे यूटिलिटेरियन 7-सीटर है. इसमें एलॉय व्हील्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, लेदरैट सीटें और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स हैं, लेकिन फिट और फिनिशिंग मॉर्डन स्टैंडर्ड के मुताबिक थोड़ी पीछे है. सामने की सीटें और पिछली सीटें थोड़ी तंग हैं. तीसरी रो साइड-फेसिंग है और बच्चे ही आराम से बैठ सकते हैं. 1.5-लीटर 76hp डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है.
3. Mahindra Bolero Neo
- कीमत: 8.49 लाख-10.49 लाख रुपये
- इंजन: 100hp, 1.5-लीटर डीजल
Bolero Neo Bolero से बेहतर और मॉर्डन दिखती है. इसमें बेहतर इंटीरियर, आरामदायक सीटें और बेहतर सामग्री इस्तेमाल की गई है. मिडिल रो में तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं, लेकिन सीट कुस्शन थोड़ी फर्म है. तीसरी रोमें दो लोग आमने-सामने बैठ सकते हैं, लेकिन जगह सीमित है और सीट बेल्ट नहीं है. इंजन 100hp, 1.5-लीटर 3-सिलिंडर डीजल है और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है.
4. Maruti Suzuki Eeco
- कीमत: 6.01 लाख-7.29 लाख (नोएडा, ऑन-रोड)
- इंजन: 1197cc पेट्रोल
Maruti Eeco एक वर्सटाइल वैन है, जो परिवार और व्यवसाय दोनों के लिए बहुत लोकप्रिय है. इसमें 5 या 6 पैसेंजर बैठ सकते हैं, और इसके कार्गो वर्जन भी अवेलेबल हैं. पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.71 kmpl है, जबकि CNG वर्जन 26.78 km/kg देता है. सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. Eeco मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है और कुछ वेरिएंट्स में CNG ऑप्शन भी मौजूद है. इसकी सादगी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे छोटे परिवार और बिजनेस दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाती है.
5. Maruti Ertiga
- कीमत: 8.80 लाख-12.94 लाख रुपये
- इंजन: 103hp, 1.5-लीटर पेट्रोल
Maruti Ertiga भारत में सबसे बिकने वाली और किफायती 7-सीटर कारों में शामिल है. इसमें वाइड-ओपनिंग डोर, आरामदायक फ्रंट और मिडिल सीटें हैं. मिडिल रो को स्लाइड और रीक्रो किया जा सकता है. आखिरी रो में हेडरूम और शोल्डर रूम पर्याप्त है, दो वयस्क आराम से बैठ सकते हैं. वेंट्स और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स भी अवेलेबल हैं. 103hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हैं, कुछ वेरिएंट में CNG किट भी है.
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines