Mileage Tips: जब बाइक एक दम नई होती है तब उसकी माइलेज काफी अच्छी निकल कर आती है लेकिन जैसे-जैसे बाइक पुरानी होती जाती है फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। बाइक की कम माइलेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप अपनी बाइक की कम माइलेज से परेशान हैं तो यहां हम आपको वो 5 बड़े कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आपकी बाइक ज्यादा पेट्रोल पीती है। आइये जानते हैं…
1. लो गियर में जानें से बचें
बाइक चलाते समय अक्सर लोग गियर और स्पीड का ध्यान नहीं रखते। लोग लो स्पीड में भी हाई स्पीड रखते हैं जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है और आपको कम माइलेज मिलती है। हाई स्पीड में लो गियर में जानें से बचें,ऐसा करने से इंजन के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
2. बार-बार क्लच का इस्तेमाल करना
बाइक चलाते समय लोग हाफ क्लच दबायें रखते हैं, ऐसा करने से इंजन और क्लच प्लेट्स को काफी नुकसान होने लगता है और माइलेज पर बुरा असर पड़ा है। इसलिए जब जरूरत हो तब ही क्लच का इस्तेमाल करें।
3. टायर्स में हवा सही रखें
टायर्स में हवा सही रखें। हवा कम होने की वजह से इंजन को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत होगी और फ्यूल भी ज्यादा लगेगा, और बाइक भी भारी चलेगी, टायर्स में सही एयर प्रेशर होने से बाइक हल्की चलती है और माइलेज भी बढ़ती है।
4. इंजन को सामने से कवर न करें
अगर आप भी बाइक के इंजन को सामने से या फिर साइड से किसी चीज़ से कवर करते हैं तो ऐसा न करें। ऐसा करने से इंजन को बाहर की हवा नहीं मिल पाती और इंजन का तापमान बढ़ जाता है। इतना ही नहीं माइलेज भी कम होने लगती है।
5. इंजन करें बंद
बाइक की माइलेज के कम होने के पीछे एक बड़ा कारण ये भी है कि लोग रेड लाइट आर भी इंजन ऑफ नहीं करते। ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती और माइलेज में गिरावट आने लगती है। अगर रेड लाइट पर 30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन को बंद कर दें।
यह भी पढ़ें: 3.99 लाख रुपये कीमत, 25km की माइलेज, CNG और इलेक्ट्रिक कारों पर भारी पड़ती है ये कार
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 mins agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
21 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
22 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines