Electric Scooter Mistakes: भारत में अब हर महीने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री बढ़ रही है। नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन अभी भी हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें सही तरीके से इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस्तेमाल करना नहीं आता है और जिसकी वजह से स्कूटर के साथ बैटरी और अन्य उपकरणों को भी काफी नुकसान होता है। इतना ही नहीं धीरे-धीरे माइलेज भी खराब होने लागती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लाइफ बढ़ा सकते हैं और इन्हें सुरक्षित भी रख सकते हैं।
स्पीड लिमिट का रखे ध्यान
पेट्रोल स्कूटर की ही तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी संभालकर चलाने की जरूरत है। इसलिए स्पीड सही रखें। ओवरस्पीडिंग करने से बचें…क्योंकि ऐसा करने से इनकी रेंज में कमी आने लगती है। अगर आप 40-60 kmph की स्पीड से इन्हें राइड करते हैं तो आपको बढ़िया ड्राइविंग रेंज मिल जायेगी। इसलिए हाई स्पीड में इलेक्ट्रिक स्कूटर को राइड न करें …
बार-बार चार्ज करने बचें
अगर आप भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बार-बार चार्ज करते हैं तो आज ही ऐसा करना तुरंत बंद कर दें. इससे बैटरी पर खराब असर पड़ता है। बैट्री 10-15% होने पर ही चार्ज करना चाहिए और कभी भी 100% तक चार्ज नहीं करना चाहिए।
टायर्स में एयर-प्रेशर सही रखें
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों टायर्स में सही एयर प्रेशर रखें, ऐसा करने से आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी और टायर्स की भी लाइफ अच्छी रहेगी। कम या ज्यादा हवा से स्कूटर की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है।
नॉर्मल चार्जर का करें इस्तेमाल
अगर आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ फ़ास्ट और नॉर्मल चार्जर दिया जा रहा है तो कोशिश करें कि नॉर्मल चार्जर का ही इस्तेमाल करें … बार-बार फास्ट चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से राइडिंग रेंज में सुधार होता है।
धूप में पार्क न करें
अगर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को धूप में पार्क करते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद करें। धूप में पार्क करने स्कूटर काफी गर्म हो जाएगा बाद में इसमें काफी नुकसान भी हो सकता है। इसलिये अलावा स्कूटर की एक भी सर्विस मिस न करे।
यह भी पढ़ें: स्पेस के मामले में बड़ी कारों को टक्कर देती हैं ये छोटी SUVs, कीमत 5.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
19 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines