इस समय भारत में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारें खूब पसंद की जा रही हैं। लेकिन आज भी मैन्युअल गियरबॉक्स लोगों की पहली पसंद है। आप अपने हिसाब से पावर गियरशिफ्ट करके ले सकते हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कारों को चलाते समय कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से गाड़ी के साथ गियरबॉक्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए यहां हम उन 5 गलतियों के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्हें अक्सर लोग करते हैं,और बाद में जेब हल्की हो जाती है।
गलत गियर में गलत स्पीड
हर गियर के लिए स्पीड तय होती है, लेकिन अक्सर लोग स्पीड के अनुसार गियर चेंज नहीं करते, कई बार 3rd या 4th गियर में ही गाड़ी हाई स्पीड में चलती है रहती है और उन्हें इस बात का आभास ही नहीं होता कि गियर भी बदलना होता है। ऐसा करने से गियरबॉक्स पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में कमी आती है। इसलिए गियर और स्पीड दोनों का ध्यान रखें।
क्लच पैडल पर हमेशा पैर रखने से बचें
गाड़ी चलाते समय लोग क्लच पर पैर रखते हैं और कई बार बिना वजह भी क्लच पैदल प्रेस करते हैं जोकि एक दम गलत है। ऐसा करने से क्लच प्लेट्स खराबी हो जाती हैं साथ ही फ्यूल की खपत बढ़ने से माइलेज में भी कमी आती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
रेड लाइट पर गियर में न रखें कार
रेड लाइट पर गियर में गाड़ी खड़ी करना भी काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्यादा देर खड़ी गाड़ी में क्लच का इस्तेमाल करने से इंजन और क्लच दोनों को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए रेड लाइट पर इंजन हमेशा बंद करें।
चढ़ाई पर क्लच पैडल न दबाएं
चढ़ाई पर क्लच दबाकर ड्राइव करना बिलकुल गलत है, क्योंकि ऐसा करने से कार बिना गियर के हो जाती है। अगर आप ऐसे में क्लच दबाए रखते हैं, तो ढाल आने पर कार पीछे की तरफ जाने लगती है। इसलिए कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय ही करें। चढ़ाई के समय गाड़ी की स्पीड कम ही रखें।
गियर लीवर पर हाथ रखने से बचें
गाड़ी चलाते समय लोगों का एक हाथ स्टेयरिंग व्हील पर और दूसरा हाथ गियर लीवर पर होता है जोकि एकदम गलत है। अगर गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है।
संबंधित खबरें
कार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
57 mins agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
19 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
19 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
21 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 days agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines