Nitrogen Air vs Normal Air in Tyres: इस समय गर्मी काफी तेजी से पड़ रही है। गर्मी की वजह से गाड़ियों में आग लगने से लेकर टायरों के ब्लास्ट होने की घटनायें सामने आ रही हैं। टायरों की सेफ्टी के लिए आजकल नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन हवा भरवाने के लिए कहा जाता है। अगर आप अपनी गाड़ी के सभी टायरों में नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन हवा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 चौंकाने वाले फायदे मिलेंगे, और सबसे बड़ी बात गर्मी में टायर के ब्लास्ट होने का भी खतरा काफी हद तक कम हो जायेगा। आइये जानते हैं…
नाइट्रोजन हवा नहीं होती लीक
जब आप टायरों में नाइट्रोजन हवा भरवाते हैं तो ये जल्दी से लीक नहीं होती और लम्बे समय तक टायर में रहती है। जबकि नॉर्मल हवा बार–बार लीक होती रहती हैं जिसकी वजह से हर हफ्ते आपको फिर से हवा भरवानी पड़ती है। अब लोगों की लाइफ इतनी ज्यादा बिजी हो गई है टायरों में हवा भरवाने में आलस आता है।
टायर सिकुड़ता नहीं
जिन टायरों में नॉर्मल हवा भरी होती है उन पर जब लोड पड़ता है तो हीट जनरेट होती है जिसकी वजह से नुकसान होता है और टायर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं नॉर्मल हवा होने पर टायर के अंदर प्रेशर कम हो जाता है और टायर में हवा कम हो जाती है। जबकि नाइट्रोजन हवा के साथ ऐसा नहीं होता है। नाइट्रोजन का ट्रेम्प्रेचर कम होता है। टायर सिकुड़ता नहीं है। इसे में टायरों की परफॉरमेंस भी बढ़ जाती है।
जंग लगने का खतरा नहीं होता
जिन टायरों में नॉर्मल हवा भरी होती है उन टायरों के अंदर नमी भी रहती है। नमी होने की वजह से रिम(व्हील) को जंग लगने का खतरा बना रहता है और लाइफ भी कम हो जाती है। रिम जल्दी खराब हो जाते हैं। जबकि जिन टायरों में नाइट्रोजन हवा भरी होती है उनके सतह ऐसी जो समस्या नहीं होती और टायरों के साथ रिम की लाइफ भी लंबी रहती है।
बेहतर माइलेज
अगर आपकी गाड़ी के टायरों में नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन भरी हुई है तो माइलेज पर भी फर्क पड़ता है। एक्सपर्ट का मानना है कि ये नाइट्रोजन हल्की होती है और इसी वजह से गाड़ी की परफॉरमेंस काफी बेहतर हो जाती है साथ इंजन पर लोड कम पड़ता है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत कम होती है और आपको मिलती है जबरदस्त माइलेज।
बढ़ जाती है टायरों की लाइफ
नॉर्मल एयर के मुकाबले नाइट्रोजन भरने से टायरों की लाइफ काफी अच्छी हो जाती है। टायर ख़राब नहीं होते साथ ही सिटी से लेकर हाईवे पर भी आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलती है। जबकि नॉर्मल हवा से टायर की बैलेंसिंग जल्दी खराब होती है और टायर कम चलते हैं। कुछ पेट्रोल पंप पर यह हवा नाइट्रोजन हवा फ्री होती है जबकि कुछ जगह आपको पैसे देने होते हैं।
यह भी पढ़ें: चट्टान जैसी मजबूती मिलती है इन 5 SUVs में, आंख बंद करके खरीद लो
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
33 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines