Best Selling SUV Under 4 meters: भारत में SUV सेगमेंट कोई नया नहीं है, कई सालों पहले बड़ी SUV गाड़ियां लॉन्च तो बहुत होती थी लेकिन महंगी होने के कारण इनकी बिक्री बेहद खरब ही रही है। लेकिन जब से देश में 4 मीटर से कम लम्बाई वाली गाड़ियों का सेगमेंट शुरू हुआ है तब से इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। मौजूदा समय में 4 मीटर से कम लम्बाई वाली SUVs की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। यहां हम आपको उन 5 गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी बिक्री पिछले महीने सबसे ज्यादा रही है।
Maruti Suzuki Brezza
पिछले महीने (सितम्बर)15,322 यूनिट्स की बिक्री करके इस बार मारुति सुजुकी ब्रेजा चार मीटर से कम लंबाई वाली SUV के सेगमेंट में पहले पायदान पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। लेकिन बिक्री के मामले में बीता महीना बहुत अच्छा साबित नहीं, हुआ क्योंकि इससे पहले अगस्त में ब्रेजा की 19100 यूनिट्स की बिक्री हुई। Brezza की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.3 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और यह CNG में भी उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Fronx
4 मीटर से कम लंबाई वाली कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति फ्रोंक्स रही है। पिछले महीने इसकी 13,384 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसी साल अगस्त महीने में फ्रोंक्स की 12,387 यूनिट्स की बिक्री हुई। फ्रोंक्स अपने स्पोर्टी डिजाइन की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है। Fronx की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है। स्पेस की इस कार में कोई कमी नहीं है। यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी यह काफी पसंद आ रही है।
Tata Punch/EV
टाटा पंच की बिक्री लगातार गिर रही है लेकिन फिर भी 4 मीटर से कम लम्बाई वाली वाली कारों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 13,711 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल अगस्त महीने में इसकी 15,643 यूनिट्स की बिक्री ही थी। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। दमदार बिल्ड क्वालिटी और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स की वजह से इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है ।
Tata Nexon/EV
भारत में टाटा मोटर्स सबसे मजबूत कारें बनाती है। पिछले महीने 11,470 यूनिट्स की बिक्री करके Nexon चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी है। जबकि इसी साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 12,289 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Nexon फेसलिफ्ट जब से लॉन्च हुई है। तब से इसकी बिक्री में लगातार कमी देखने को मिली है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों को Nexon का डिजाइन इस बार पसंद नहीं आया जबकि इसका इंटीरियर पहले से बेहतर रहा है। अपनी दमदार बिल्ड क्वालिटी के चलते और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स की वजह से इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Kia Sonet
kia india ने पिछले महीने अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet की 10,335 यूनिट्स की बिक्री की, जिसके बाद यह पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इस साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 10,073 यूनिट्स की बिक्री की थी। सॉनेट का नया अवतार, डिजाइन के मामले में बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता।
किसी भी एंगल से आप इसे देख लो ये गाड़ी परफेक्ट कॉम्पैक्ट SUV नजर नहीं आती। Kia को अभी अपने डिजाइन पर काम करने की जरूरत ज्यादा है। Sonet की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।
यह भी पढ़ें: Diwali से ठीक पहले आया Maruti Baleno का खास एडिशन, फीचर्स देख हो जाएंगे फैन!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines