Top 5 Best Selling SUV: भारत में SUV गाड़ियों की बिक्री खूब हो रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर मिड साइज एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में Hyundai, Maruti और Mahindra जैसी कार कंपनियां शामिल हैं। सितंबर की तरह पिछले महीने भी हुंडई क्रेटा ने सबको पछाड़ते हुए नंबर वन पर अपनी जगह बना ली है। Hyundai Creta ने पिछले महीने 17,497 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 13,077 यूनिट्स की बिक्री हुई पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 4420 यूनिट्स की बिक्री हुई अक्टूबर महीने क्रेटा का मार्केट शेयर 9.58% रहा है।
दूसरे नंबर मारुति सुजुकी ब्रेजा ने अपनी जगह बनाई है। पछले महीने ब्रेजा की 16,565 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल इसी महीने में इस गाड़ी को 16,050 ग्राहकों ने ख़रीदा था। पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो को पीछे छोड़ते हुए मारुति सुजुकी फ्रोंक्स तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। पिछले महीने इस गाड़ी को 16,419 ग्राहकों ने ख़रीदा था। जबकि पिछले साल इसे सिर्फ 11,357 ग्राहक मिले थे। चौथे नंबर पर टाटा पंच रही, इस गाड़ी की बीते महीने 15,740 यूनिट्स की बिक्री हुई। पांचवे नंबर पर ,महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज ने अपनी जगह बनाई है। बीते महीने कंपनी ने इसकी 15,677 यूनिट्स की बिक्री की।
क्यों बढ़ रहा है SUV का क्रेज
आजकल भारत में SUVs की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। अब कम बजट में SUV आने लगी हैं। सेडान और हैचबैक की तुलना में SUV को ड्राइव करना इजी है। हाई ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से खराब रास्तों को आप आसानी से पार कर जाते हैं। बेहतर सीटिंग पोजीशन हाई होने से ड्राइव करने में मज़ा आता है। इतना ही नहीं परफॉरमेंस के मामले में भी SUVs काफी दमदार साबित होती हैं। इसलिए हैचबैक और सेडान की जगह अब ज़माना SUV का है।
Hyundai Creta की है सबसे ज्यादा डिमांड
हुंडई क्रेटा इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इंजन की बात करने तो क्रेटा में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन, 1.5L U2 CRDi डीजल इंजन और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें बढ़िया स्पेस से लेकर कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया है। इस गाड़ी में 10.25-इंच का डिस्प्ले लगा है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सराउंड व्यू मॉनिटर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। Creta की कीमत 11 लाख से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: आधी रह गई इस SUV की बिक्री, नहीं मिल रहे ग्राहक, कभी Creta को दी थी कांटे की टक्कर, जानें कारण
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 hr agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
7 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines