Top 5 Best-selling bikes in India: इस समय बाजार में एंट्री लेवल बाइक्स से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में कई मॉडल मौजूद हैं। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। हर महीने टू-व्हीलर कंपनियां अपनी-अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करती हैं। यहां हम भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की जानकारी आपको दे रहे हैं ताकि जब आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान करें तो आपको भी पता चल सके कि किस मॉडल की मांग सबसे ज्यादा है।
1. Hero Splendor:
इस बार भी हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है। पिछले महीने कंपनी ने इस बाइक की 2,77,939 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,88,605 यूनिट्स की बिक्री का था । इस समय भारत में स्प्लेंडर प्लस की बाजार में 34.93% की हिस्सेदारी है। बाइक में 100 cc का इंजन लगा है। स्प्लेंडर का सिंपल डिजाइन इसकी खूबी है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 75,141 रुपये से शुरू होती है।
2. Honda Shine
दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है होंडा शाइन। पिछले महीने इसकी 1,42,763 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा सिर्फ 35,594 यूनिट्स का रहा था। इस समय भारत में स्प्लेंडर प्लस की बाजार में 17.94% की हिस्सेदारी है। इस समय शाइन 100cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है।
3. Bajaj Pulsar
पल्सर सीरीज काफी लम्बे समय भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही है पल्सर में आपको कई वेरिएंट्स मिलेंगे। पिछले महीने बजाज पल्सर की 1,12,544 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि बीते साल की समान अवधि में कंपनी ने केवल 80,106 यूनिट्स की बिक्री की थी। बाजार में पल्सर की कुल हिस्सेदारी इस समय 14.14 % है। पल्सर सीरीज की एक्स शो-रूम कीमत 89,984 रुपये से शुरू होती है। पल्सर 125 cc इंजन से लेकर 250cc इंजन तक में उपलब्ध है।
4. Hero HF Deluxe
पिछले महीने TVS Raider की 42,063 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि बीते साल की समान फ़रवरी महीने में कंपनी ने Raider की कुल 30,346 यूनिट्स की बिक्री की थी। एंट्री लेवल सेगमेंट में हीरो एचएफ डीलक्स काफी पसंद की जाने वाली बाइक है। इस बाइक को छोटे कस्बों और गांवों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। बाइक में 100cc का इंजन लगा है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 76,138 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 56,290 यूनिट्स की बिक्री का था। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,998 रुपये से शुरू होती है।
5. TVS Raider
125cc बाइक सेगमेंट में रेडर ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है यह बाइक अपने डिजाइन और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। पिछले महीने कंपनी ने इस बाइक की 42,063 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बाइक में 125cc का इंजन लगा है। एक लीटर में यह बाइक 55-60 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
14 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines