Top 5 Best Selling Cars: एक तरह जहां कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी का दबदबा अब बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरह छोटी कारों का का भी क्रेज कुछ कम नहीं हो रहा है। इनकी बिक्री लगातार बन रही हैं। पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें तो मारुति सुजुकी की कारें सबसे ज्यादा बिकी हैं। यहां हम आपको उन 5 कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा हुई है।अगर आप एक नई छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी की वैगन-आर इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। पिछले महीने (Feb-2024) इसकी कुल 19,412 यूनिट्स की बिक्री हुई हैं। इस कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिसकी एक सबसे बड़ी वजह तो यही है कि इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। कार की एक्स-शो रूम कीमत 5.54 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Baleno
17,617 यूनिट्स की बिक्री के साथ बलेनो दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। बलेनो अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से काफी पसंद की जा रही है। इसमें आपको बढ़िया स्पेस मिल जाता है। इसमें 1.2 लीटर का इंजन लगा है। इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Swift
भारत में जितनी कामयाबी स्विफ्ट को मिली है उतनी शायद ही किसी और कार को मिली हो। पिछले महीने स्विफ्ट की 13165 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिसके बाद यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Alto
छोटी कारों के सेग्म्नेट में मारुति Alto आज भी देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार है, लेकिन समय के साथ इसकी बिक्री कम होती चली गई है। पिछले महीने कंपनी ने Alto की 11,723 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। Altp की कीमत 3.54 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago/EV
टाटा टियागो की एक्स-शो रूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने टियागो और टियागो EV की कुल 6,947 यूनिट्स की बिक्री की है जिसके बाद यह देश की पांचवी सबसे अधिक बिकने वाली कार बन चुकी है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines