Top 5 Best Selling Cars: भारत में हर महीने लाखों कारों की बिक्री होती है। हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं। कार कंपनियों ने अपनी सेल्स रिपोर्ट भी जारी का दी है। इस बार पहले नंबर पर मारुति सुजुकी ने बाजी मारी है। जबकि क्रेटा और पंच पीछे रह गई हैं। टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। आइये जानते हैं बिक्री के मामले में कौन रहा किससे आगे।
मारुति सुजुकी ब्रेजा बनी नंबर 1
इस समय मारुति सुजुकी ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। पिछले महीने (अगस्त 2024) ब्रेजा की 19,190 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल अगस्त महीने में ही ब्रेजा की कुल 14,572 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार ब्रेजा की बिकी में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। ब्रेजा ने बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा, टाटा पंच को बुरी तरह पछाड़ दिया है।
4 मीटर से कम लम्बाई वाली ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे शानदार SUV भी मानी जाती है। यह सबसे ज्यादा आरामदायक भी है। इसमें लगा दमदार इंजन माइलेज के मामले में भी सबसे ऊपर है। पेट्रोल के साथ ब्रेजा में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये की है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा आज भी फैमिली की पसंदीदा एमपीवी है। पिछले महीने अर्टिगा की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले महीने अर्टिगा की 18,580 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसी साल जुलाई में अर्टिगा को सिर्फ 15,701 ग्राहकों ने खरीदा था। यानी इस बार इस गाड़ी की डिमांड बढ़ी है। यह एक 7 सीटर कार है जो अपने दमदार इंजन और स्पेस के लिए जानी जाती है।
हुंडई क्रेटा
टॉप 5 बेस्ट कारों की लिस्ट में हुंडई क्रेटा तीसरे नंबर पर पहुंची। पिछले महीने क्रेटा की 16,762 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसी साल जुलाई में क्रेटा को 17,350 ग्राहकों ने खरीदा था। यह एक मिडसाइज एसयूवी है जो यूथ से लेकर फैमिली क्लास की सबसे पसंदीदा कार है।
मारुति सुजुकी वैगनआर
वैगनआर की बिक्री कभी कम नहीं होती। बीते अगस्त में वैगनआर की 16,450 यूनिट बिकी जबकि इस साल जुलाई में वैगनआर की 16,191 यूनिट बिकी थी और यह टॉप 10 कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी। इस कार में स्पेस की कोई कमी नही है।
टाटा पंच
भारत में टाटा पंच की बिक्री लगातार का कम हो रही है। टॉप पर रहने वाली यह कार अब नंबर 5 पर आ गई है। टाटा पंच की पिछले महीने 15,643 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इस साल जुलाई में टाटा की इस छोटी एसयूवी को 16,121 ग्राहकों ने खरीदा था। मजबूती के मामले में यह एक दमदार SUV है।
यह भी पढ़ें: Car Servicing Scam: कार सर्विसिंग के नाम पर आपको ऐसे बनाया जाता है मूर्ख, ऐसे बचें
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines