इस समय भारत में 100cc से लेकर 650cc और इससे ऊपर के सेगमेंट की बाइक्स के कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। लेकिन टॉप 10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में केवल 350cc तक के ही मॉडल हर बार रहते हैं। वहीं अगर टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की बात करें तो मुकाबला थोड़ा टफ हो जाता है। यहां हम आपको भारत में बिकने वाली और खूब पसंद की जाने वाली 5 बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
Top 5 Best Selling Bikes
- Hero Splendor
- Honda Shine
- Hero HF Deluxe
- Bajaj Pulsar
- TVS Apache
Hero Splendor
हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर देश की No.1 बाइक है। इस बाइक को हरा पाना आजतक किसी भी टू-व्हीलर कंपनी के लिए संभव नहीं हो पाया है। इस बार भी इसकी बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जून महीने में स्प्लेंडर की 3,31,057 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जून महीने में कंपनी ने इस बाइक की 3,05,586 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार हीरो ने स्प्लेंडर की 25,471 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं।
Honda Shine
होंडा की शाइन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc बाइक है। इस बार जून महीने में शाइन की 1,43,218 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल जून महीने में कंपनी ने इस बाइक की 1,62674 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार शाइन की 19,456 यूनिट्स कम बिकी हैं।
Hero HF Deluxe
हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री लेवल बाइक HF Deluxe भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। पिछले महीने कंपनी ने इस बाइक की 1,00,878 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 89,941 यूनिट्स की बिक्री की थी। और इस बार 10,937 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। डेली यूज़ के लिए यह एक बेहतर बाइक साबित हो सकती है।
Bajaj Pulsar
भारत में बजाज पल्सर का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ यूथ के साथ फैमिली क्लास को यह बाइक खूब पसंद आती है। इस साल जून में कंपनी ने इस बाइक की 88,452 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,11,101 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। लेकिन इस बार पल्सर की 22,649 यूनिट्स की कम बिक्री हुई।
TVS Apache
बजाज पल्सर की ही तरह टीवीएस अपाचे भी भारत में खूब पसंद आती है इस साल जून में कंपनी ने इस बाइक की 41,386 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 37,162 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। ऐसे में इस बार कंपनी इस बाइक की 4,224 यूनिट्स ज्यादा बेचने में सफल रही है।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकते हैं ये 3 स्कूटर, नया स्कूटर खरीदने से पहले लिस्ट करें चेक
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines