Top 5 best-selling bikes: भारत में बजट सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी के साथ प्रीमियम बाइक्स की भी बिक्री तेजी से बढ़ रही है। हर महीने टू-व्हीलर कंपनियां अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करती हैं। इस बार भी बेस्ट सेलिंग बाइक्स की डिटेल्स आ चुकी है। यहां हम भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की जानकारी आपको दे रहे हैं ताकि जब आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान करें तो आपको भी पता चल सके कि किस मॉडल की मांग सबसे ज्यादा है।
1. Hero Splendor
इस बार भी हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है। पिछले महीने स्प्लेंडर की 3,04,663 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई महीने में ही स्प्लेंडर की 3,42,526 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 37,863 यूनिट्स कम बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 36.03% है। बाइक में 100 cc का इंजन लगा है। स्प्लेंडर का सिंपल डिजाइन इसकी खूबी है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 75,141 रुपये से शुरू होती है।
2. Honda Shine
पिछले महीने होंडा शाइन की 1,49,054 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई महीने में ही शाइन की 1,03,699 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 45,355 यूनिट्स कम बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 17.63% है। होंडा शाइन 100cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है।
3. Bajaj Pulsar
पल्सर सीरीज काफी लम्बे समय भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही है। पल्सर में आपको कई वेरिएंट्स मिलेंगे। बजाज ने पिछले महीने पल्सर की 1,28,480 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल मई महीने में ही पल्सर की 1,28,403 यूनिट्स की बिक्री की यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 77 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 15.1% है। पल्सर सीरीज की एक्स शो-रूम कीमत 89,984 रुपये से शुरू होती है।
4. Hero HF Deluxe
हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने अपनी एंट्री लेबल बाइक HF Deluxe की 87,143 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल मई महीने में ही HF Deluxe की 1,09,100 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 21,,957 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 10.1% है। एंट्री लेवल सेगमेंट में हीरो एचएफ डीलक्स काफी पसंद की जाने वाली बाइक है। इस बाइक को छोटे कस्बों और गांवों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। बाइक में 100cc का इंजन लगा है।
5. TVS Apache
टीवीएस मोटर ने पिछले महीने अपाचे की 37,906 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 41,955 यूनिट्स की बिक्री की थी पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 4,049 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 4.48% है। अपाचे सीरीज की कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Hero की इस बाइक को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, एक महीने में 3 लाख के पार हुई बिक्री
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines