भारत में ओकाया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Ferrato Disruptor को लॉन्च कर दिया है। यह एक प्रीमियम बाइक है जोकि कई अच्छे फीचर्स और डिजाइन के साथ आती है। इस बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इसे पूरी तरह से यूथ को टारगेट करने के लिए ही डिजाइन किया है। इस बाइक को रोजाना ऑफिस या कॉलेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको इस बाइक को खरीदने के तीन बड़े कारण बता रहे हैं…
स्पोर्टी डिजाइन
ओकाया की नई इलेक्ट्रिक बाइक डिसरप्टर का डिजाइन और स्टाइल आपको पसंद आ सकता है। यह दिखने में एक दम पेट्रोल बाइक्स की तरह ही है। आप जल्दी से इस बात का अंदाजा नहीं लगा पायेंगे कि एक इलेक्ट्रिक बाइक इतनी स्टाइलिश भी हो सकती है। डिजाइन के मामले में आप इस बाइक के बारे में विचार कर सकते हैं।
बेहद किफायती
इस बाइक में 3.97 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 129km रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 95 kmph है। यह बाइक 6.37 kW की पावर और 228 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। ओकाया का दावा है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर है। इसमें फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा। बाइक के दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
सही कीमत
वैसे तो ओकाया ने इस बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपये रखी है। लेकिन दिल्ली में यह बाइक सिर्फ 1.40 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। बाइक की कीमत किफायती है क्योंकि इस कीमत में ऐसा स्टाइल और फीचर्स आपको पेट्रोल बाइक्स में बहुत कम देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अगले महीने इस दिन लॉन्च होगी Tata Nexon CNG, कीमत हुई लीक!
संबंधित खबरें
त्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
16 mins agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
16 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines