Bajaj Pulsar NS400Z: भारत में हाल ही में बजाज ने अपनी नई और सबसे पावरफुल बाइक ‘Pulsar NS400Z’ को लॉन्च किया है। बजाज के मुताबिक यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल है। बाइक में 373 cc का इंजन लगा है और इसी इंजन को हम कंपनी की ही Dominar में देख ही चुके हैं।
अब इस सेगमेंट में कई अन्य बाइक्स भी आपको आसानी से मिल जायेंगी,तो भला इस बाइक में ऐसी क्या खास बातें हैं जिनकी वजह से इसे खरीदना चाहिए ? यहां हम आपको नई Pulsar NS400Z को खरीदने के तीन बड़े कारण बता रहे हैं।
सबसे पावरफुल इंजन
नई Pulsar NS400Z में सबसे पावरफुल इंजन लगा है जिसकी वजह से आपका राइडिंग अनुभव बेहतर होगा। इस बाइक में 373.27cc इंजन लगा है जो 40PS की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात ये है कि इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आपको स्मूथ राइड का अनुभव मिलेगा।
कीमत
नई Pulsar NS400Z की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी कीमत का कम होना है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.85 लाख रुपये है। यानी 2 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली यह बाइक अन्य बाइक्स की तुलना में न सिर्फ पावरफुल है बल्कि थ्रिल भी पैदा करती है।
फीचर्स
इस बाइक का डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस तो नहीं करता पर इसे फीचर्स वाकई पैसा वसूल है । बाइक का कुल वजन 174 किलोग्राम है। इस बाइक में फुली डिजिटल LCD स्पीडोमीटर मिलता है और इसके ठीक बगल में एक छोटी सी स्क्रीन मिलती है जिसे नेविगेशन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गये हैं।
इस बाइक में 17 इंच के Tubeless टायर्स दिए गये हैं। सेफ राइड के लिए बाइक में डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है।इस बाइक की सीट की ऊंचाई 805mm है, ऐसे में कम हाईट के लोग भी इसे आसानी से राइड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Jimny को नहीं मिल रहे ग्राहक, शोरूम पर खड़ी खा रही है धूल, डिस्काउंट देने पर मजबूर हुई कंपनी
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
20 mins agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
19 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
22 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines