Upcoming Small Cars: साल 2024 ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस साल कई नए मॉडल लॉन्च के लिए तैयार हैं। इसलिए अगर आप एक नई हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
यहां हम आपको मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की उन तीन कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि अगले 2 महीने के भीतर लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। ये कारें फैमिली क्लास के साथ ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई हैं जो हाई परफॉरमेंस की चाहत रखते हैं।
New-Gen Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पॉपुलर हैचबैक कार है और कई सालों यह घर-घर में राज कर रही है। अब कंपनी स्विफ्ट (Swift) का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। अगले दो महीनों में नई स्विफ्ट पेश की जा सकती है, जिसमें कई बड़े बदलाव इस बार देखने को मिल सकते हैं। नई स्विफ्ट में इस बार नया 1.2L Z सीरिज पेट्रोल इंजन मिल सकता है, यह इंजन परफॉरमेंस और माइलेज दोनों को बढ़ाने में मदद करेगा।
Hyundai i20N Line Facelift
हुंडई मोटर इंडिया अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 N Line का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आएगी। नए मॉडल के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में बदलाव की संभावना है। इसके अलावा कार में 20 इंच के Alloy Wheels भी मिलेंगे। कंपनी इस नए मॉडल के जरिये अपने N Line पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी। इसमें हाई परफॉरमेंस इंजन मिलेगा।
Tata Altroz Racer
टाटा मोटर्स भी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz का नया ‘Racer’ मॉडल लेकर आ रही है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स से लैस हो सकता है। कार के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में भी भी नयापन और कुछ अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Altroz Racer को Hyundai i20 NLine को टक्कर देने के लिए लाएगा जाएगा। इस नए मॉडल में Turbo इंजन मिल सकता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
7 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines