Top Cars under 10 Lakh: भारतीय कार बाजार में 10 लाख रुपये के बजट में कई कारें इस समय मौजूद हैं लेकिन यहां हम बात बेस्ट कारो के बारे में कर रहे हैं। यें कारें ना सिर्फ ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि बिक्री के मामले में भी टॉप पर हैं। अगर आप भी बजट 10 लाख रुपये तक है तो यहां हम आपको 3 सबसे शानदार कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा की कारें इस लिस्ट में शामिल हैं।
Tata Punch
टाटा पंच एक बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस समय इसकी कीमत 6.20 लाख रुपये से लेकर 10.17 लाख रुपये तक है। पंच की एक्स-शोरूम कीमत 6.20 लाख रुपये से लेकर 10.17 लाख रुपये तक जाती है। पंच में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। सेफ्टी के लिए पंच में 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। पंच एक सॉलिड गाड़ी है जिसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
Maruti Baleno
प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में वैसे तो कई कारें इस समय बाजार में मौजूद हैं लेकिन मारुति सुजुकी बलेनो का कोई जवाब नहीं है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में बलेनो हर महीने रहती है। 10 लाख के बजट में बलेनो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख से 9.96 लाख रुपये तक है। बलेनो में Sigma, Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट मिलते हैं। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है और साथ ही आप इसे CNG वेरिएंट में भी ख़रीद सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Hyundai Venue
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई वेन्यू एक बेहद स्टाइलिश मॉडल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 1.0L टर्बो, 1.2Lपेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। वेन्यू में स्पेस अच्छा है, फीचर्स की लिस्ट भी लंबी है। सेफ्टी के लिए वेन्यू में ADAS, 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahindra BE 6 और XEV 9e पैक 2 में क्या खास ? ICE कारों को कर सकती हैं रिप्लेस
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
8 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
12 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
13 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines