क्रेटा से लेकर स्कॉर्पियो तक, ये हैं टॉप 3 बेस्ट सेलिंग SUVs, ग्राहकों की पहली पसंद बना ये मॉडल

Top 3 SUV: अब अगर आप एक दमदार और बेस्ट सेलिंग SUV की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 3 ऐसी SUVs की जानकारी दे रहे हैं जो भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं।   

BESTBSELLING suv

Top 3 SUV: भारत में SUV सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। इस सेगमेंट में कई नए मॉडल आ चुके हैं। इस साल के अंत तक और नए मॉडल बाजार में दस्तक देने वाले हैं। ग्राहक के पास कई ऑप्शन हैं, लेकिन कुछ मॉडल ऐसे हैं जिनकी बिक्री हमेशा टॉप पर बनी रहती है। हर महीने ये SUV बिक्री के मामले में टॉप 10 में अपनी जगह बनाये रखती हैं। अब अगर आप भी एक दमदार और बेस्ट सेलिंग SUV की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको 3 ऐसी SUVs की जानकारी दे रहे हैं जो भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं।   

विज्ञापन

Hyundai Creta/EV: 16,898 यूनिट्स (जुलाई 2025)

विज्ञापन

एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा/इलेक्ट्रिक खूब बिकती है। क्रेटा ग्राहकों की पहली पसंद है। सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले महीने (जुलाई) क्रेटा/इलेक्ट्रिक की  16,898 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 17,350 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली है। YoY ग्रोथ की बात करें तो इस बार क्रेटा की बिक्री में 2.61% की कमी देखने को मिली है।

Maruti Brezza: 14,065 यूनिट्स (जुलाई 2025)

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ब्रेजा की पिछले महीने 14,065 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा14,676 यूनिट्स की बिक्री का था। इस बार ब्रेजा की बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने कंपनी ने ब्रेजा की 611 यूनिट्स कम बेची, जिसकी वजह से YoY ग्रोथ में इस बार 4.16% की कमी देखने को मिली है।

Mahindra Scorpio: 13,747 यूनिट्स (जुलाई 2025)

विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो /N को भी खूब पसंद किया जाता है। यह एक दमदार और रफ एंड टफ एसयूवी है। पिछले महीने इसकी 13,747 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,237 यूनिट्स की बिक्री का था। इस बार स्कॉर्पियो की बिक्री में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 1510 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं जिससे YoY ग्रोथ में 12.34% का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ