Top 3 Best Selling Scooters: इस समय बाजार में स्कूटर सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। 100cc स्कूटर से लेकर 125cc स्कूटर सेगमेंट में कई अच्छे ऑप्शन इस समय बाजार में उपलब्ध है। लेकिन बात बिक्री की करें तो 3 ऐसे स्कूटर हैं जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा है और हर महीने ये टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में सफल होते हैं। अगर आप भी एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको भारत के बेस्ट सेलिंग स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं और साथ ही आपको एक अच्छा स्कूटर खरीदने में मदद मिलेगी।
Honda Activa
- 1,83,265 यूनिट्स बिकी (जून 2025)
होंडा एक्टिवा देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और यह पिछले कई सालों से नंबर एक की पोजीशन पर है। इस बार भी एक्टिवा ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इस साल टू-व्हीलर की जून महीने की बिक्री के नतीजे आ गये हैं जिसमें एक्टिवा की 1,83,265 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जून महीने में ही एक्टिवा की 2,33,376 यूनिट्स की बिक्री हुई। लेकिन इस बार पिछले साल की तुलना में कंपनी एक्टिवा की 50,111 कम यूनिट्स बेच पाई।
TVS Jupiter
- 1,07,980 यूनिट्स बिकी (जून 2025)
जब से टीवीएस ने नया जुपिटर बाजार में उतारा है तब से इसकी बिक्री में टॉप गियर लग चुका है। इस साल जून महीने में कंपनी ने जुपिटर की 1,07,980 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिचले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 72,100 यूनिट्स की बिक्री का था। पिछले साल की तुलना में टीवीएस ने इस स्कूटर की 35,880 यूनिट्स की बिक्री की है। नया जुपिटर लगातार आगे बढ़ रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि यह स्कूटर होंडा एक्टिवा को कड़ी टक्कर दे रहा है।
Suzuki Access
- 51,555 यूनिट्स बिकी (जून 2025)
सुजुकी का एक्सेस 125 ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। 125cc स्कूटर सेगमेंट में यह काफी ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्कूटर है और बिक्री में भी यह टॉप पर है। पिछले महीने कंपनी इस स्कूटर की 51,555 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल एक्सेस की 52,192 यूनिट्स की बिक्री की थी, इस बार कंपनी ने इस स्कूटर की 637 यूनिट्स कम बेची। एक्सेस अपने सेगमेंट का सबसे भरोसेमंद और टिकाऊ स्कूटर है। यह खास फैमिली क्लास को टारगेट करता है।
यह भी पढ़ें: 548km की रेंज, सीटों में मसाज का मजा, 69.90 लाख में आई MG की सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV M9
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines