देश में स्कूटर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। फैमिली क्लास के साथ यूथ भी अब बाइक से ज्यादा स्कूटर की राइड करना पसंद करता है। मार्केट में नए-नए मॉडल आने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों के पास भी ज्यादा ऑप्शन हो गये हैं। सेल्स रिपोर्ट्स के आधार पर बीते महीने (फरवरी 2025) सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 3 स्कूटरों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। अब ऐसे में अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
3. Suzuki Access
टॉप 3 बेस्ट सेलिंग स्कूटर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस 125 है। पिछले महीने इस स्कूटर की 59,039 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 56,473 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इंजन की बात करें तो नए सुजुकी एक्सेस 125 में 124cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 8.4bhp की अधिकतम पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने स्कूटर के इंजन को पहले से इम्प्रूव किया है, जिससे परफॉरमेंस के साथ फ्यूल की भी बचत होगी। एक्सेस 125 की कीमत 81,700 रुपये से शुरू होती है।
2. TVS Jupiter
टीवीएस जुपिटरदेश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। होंडा एक्टिवा को यह स्कूटर अब कड़ी टक्कर दे रहा है। पिछले महीने जुपिटर की 1,03,576 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि बीते साल जुपिटर की सिर्फ 73,860 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बार कंपनी ने इस स्कूटर की 29,716 यूनिट्स ज्यादा बेचीं हैं। इंजन की बात करें तो नए Jupiter110 स्कूटर में अब नया इंजन लगा दिया है।इस स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है और 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। Jupiter 110 की एक्स -शोरूम कीमत 73,700 रुपये है।
1. Honda Activa
हमेशा की तरह इस बार भी होंडा एक्टिवा की 1,74,009 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने एक्टिवा स्कूटर की 2,00,134 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार इस स्कूटर की 26,125 कम यूनिट्स बिकी हैं। इंजन की बात करें तो एक्टिवा में 110cc का OBD2B compliant इंजन लगा है। यह इंजन 5.88 kW की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल बचाने के लिए स्कूटर में आइडलिंग स्टॉप सिस्टम (Idling stop system) दिया गया है। होंडा का ये इंजन पहले ही अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। होंडा एक्टिवा की एक्स–शोरूम कीमत 80,950 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी! 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines