Tips for driving in fog: शीशे पर जम गई धुंध, इन आसान टिप्स से मिलेगी क्लीयर विजिबिलिटी

Tips for driving in fog: विजिबिलिटी क्लीयर नहीं होने पर कार की हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल करें। इससे आपके पीछे चल रहा वाहन चालक भी सतर्क हो जाएगा।

कोहरे में कार चलाना

कोहरे में कार चलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान

Tips for driving in fog: सर्दी आने पर सड़कों पर कोहरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, तड़के और आधी रात के बाद हाइवे पर घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। कोहरे में हमें सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत आती है। इन दिनों सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ जाती है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों  के अनुसार अगर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो किसी भी अनहोनी से बचा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कोहरे या सर्दी में हमें ड्राइविंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन

सर्दियों में हमें अपना सफर शुरू करने से पहले बाइक, कार की हेडलाइट, टेललाइट, इंडीकेटर और फॉग लाइट को चेक कर लेना चाहिए। घर से निकलते हुए मौसम कैसा रहेगा, कोहरे के बारे में अपडेट जरूर लें। कोहरे के समय कभी भी नए रास्ते से जाने से बचें। कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी घट जाती है, ऐसे में हमेशा वाहन को नियंत्रित स्पीड पर ही चलाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विजिबिलिटी कम होने पर करें हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल 

कोहरे के चलते सड़क गिली होती है, ऐसे में हमें हमेशा अपनी लेन में ड्राइविंग करनी चाहिए। बार-बार ओवरटेक करने से बचना चाहिए। सड़क पर कार मोड़ते हुए हमेशा टर्न इंडीकेट का यूज करना चाहिए। विजिबिलिटी क्लीयर नहीं होने पर कार की हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल करें। इससे आपके पीछे चल रहा वाहन चालक भी सतर्क हो जाएगा।

विज्ञापन

विंडशील्ड का रबड़ चेक करें, हेडलाइट को रखें लो बीम पर  

कोहरे में  हमेशा अपनी कार की हेडलाइट को लो बीम पर यूज करना चाहिए, जिससे सामने वाले को कार चलाने में परेशानी न हो। इसके अलावा कार की विंडशील्ड का रबड़ चेक कर लें, अगर वह टूट रहा हो या उसमें दरार आ गई हो तो उसे तुरंत बदलवा लें। कार की बैटरी भी चेक करें, कई बार बैटरी पुरानी होने के चलते वह बंद हो जाती है और फिर कार स्टार्ट नहीं होती। गाड़ी में फॉग लाइट भी लगवा सकते हैं।

कार में डिफॉगर का इस्तेमाल करें

कोहरे के दौरान कार के डिफॉगर का यूज करें। डिफॉगर ऑन कर उसके पंखे की स्पीड तेज कर दें। बारिश या कोहरे में अगर कार के अंदर का फॉग हटाना है तो नॉब को कोल्ड डायरेशन पर रखें और अगर विंडशील्ड के बाहर फॉग है तो नॉब को हीट डायरेशन पर रखें। इससे विंडशील्ड से फॉग हटा जाएगी। इसके अलावा सर्दियों में कार के टायर के प्रेशर को सही रखें। टायर ज्यादा पुराना होने पर भी हादसे का खतरा रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ