Tips for Driving Car in Snow: नए साल पर अक्सर लोग बर्फ देखने हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड जाते हैं। अगर आप अपनी कार से बर्फ में जाने के बारे सोच रहे हैं तो आपको ड्राइविंग के दौरान इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आए दिन सोशल मीडिया पर बर्फ में कार फिसलने, ड्राइवर द्वारा उन पर नियंत्रण खोने और सड़क हादसों की वीडियो आती हैं।
कार एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हम अपनी स्पीड पर कंट्रोल रखें और छोटी-छोटी कुछ बातों का ध्यान रखें तो बर्फ में आसानी से अपना वाहन चला सकते हैं। बता दें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिन से बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या में एकदम इजाफा हुआ है, लोग अपनी गाड़ियों ने यहां घूमने पहुंच रहे हैं।
ढलान पर एडिशनल सेफ्टी की जरूरत
पहाड़ी और ढलान पर हमें गाड़ी चलाते हुए ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। बर्फ के ऊपर कार चलाते हुए टायरों के फिसलने का खतरा रहता है। टायर को रोकने और नियंत्रण बनाए रखने में दिक्कत आती है। ऐसे में ड्राइविंग एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि आपका वाहन पकड़ खोने लगे, तो अपने पैर को एक्सीलेटर से हटा लें और जिस दिशा में आप जाना चाहते हैं, उस दिशा में आराम से धीरे से स्टीयरिंग को करें।
फ्रंट-व्हील ड्राइव है सही ड्राइविंग मोड
फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ सुरक्षित सफर किया जा सकता है। दरअसल, फ्रंट व्हील ड्राइव में केवल आगे के दो पहिये काम करते हैं। फ्रंट-व्हील ड्राइव वाहन को रियर-व्हील ड्राइव कार की तुलना में बर्फीली परिस्थितियों पर ज्यादा बेहतर तरीके से संभालते हैं। इस ड्राइव मोड में इंजन का वजन फ्रंट पहियों पर पड़ता है, जिससे पकड़ और ट्रैक्शन में सुधार होता है।
कार की स्पीड रखें हमेशा कम
बर्फ में गाड़ी चलाते समय उसकी गति को हमेशा कम रखने की कोशिश करें। रेस को धीरे-धीरे बढ़ाएं, बर्फीली सड़कें बेहद फिसलन भरी होती हैं, जिससे आपके वाहन को चलाना और नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
टायर बदलने से होगी हैंडलिंग मजबूत
बर्फ में कार चलाने के अलग से टायर आते हैं, उन्हें लगवाया जा सकता है। इन टायरों से वाहन की पकड़ और हैंडलिंग मजबूत हो जाती है, ये टायर खास बर्फ में चलने के लिए ही डिज़ाइन और रबर मटेरियल से बनें होते हैं, जिससे वह कम फिसलते हैं और हादसों से बचाव करने में मददगार हैं।
कार की छत और खिड़कियों से बर्फ करें साफ
अपनी कार की खिड़कियों और छत से बर्फ को नियमित साफ करते रहें। हमेशा बर्फ को अच्छी तरह से साफ करने के कुछ मिनट बाद निकालें। सफर से पहले सड़क पर अधिकतम विजिबिलिटी जरूर पता कर लें। सफर से पहले अपनी कार की हेडलाइट, ब्रेक, टेललाइट, बैटरी और वाइपर को चेक कर लें। कई महंगी गाड़ियों में ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होते हैं जो ऑटोमैटिक रूप से बर्फ में कार चलाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के 63% लोगों को नहीं पता अपनी कार का PUC स्टेटस! रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
15 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
18 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines