Tata Motars: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago ev की बीते चार माह में 10 हजार से ज्यादा यूनिट बेची हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस स्ट्रैटेजी के हेड विवेक श्रीवत्स ने कहा कि टियागो ग्राहकों के लिए तेजी से अपनाने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है।
ईवी एडॉप्शन को तेजी आगे बढ़ाने में मदद कर रही है
विवेक श्रीवत्स ने आगे कहा यह कार ईवी एडॉप्शन को तेजी आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। हम अपने विजन को साकार होते हुए देखकर बहुत खुश हैं। इसे अब तक 10 हजार फैमिली अपना चुकी हैं। बता दें टाटा ईवी सितंबर 2022 में पेश की गई थी। इस साल की शुरूआत में इसकी डिलीवरी शुरू की गई हैं।
Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस
बीते दिनों कंपनी ने टियागो ईवी की 24 घंटे में 10 हजार बुकिंग ली। यह बाजार में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं। यह हैचबैक कार है जो 15A socket charger से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है।
ये भी पढ़ें- Hyundai की कारों में अब मिलेंगे यह सेफ्टी फीचर्स, जानें डिटेल
57 मिनट में फुल चार्ज होती है
यह कार डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। Tata Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस है। ईवी में 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), EBD के साथ ABS और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम और ऑटो एसी फीचर दिया गया है। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज़ कंट्रोल भी है।
ये भी पढ़ेंः- ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
7 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
9 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
11 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines