हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हैवी ट्रैफिक में भी थकने नहीं देती ये किफायती बाइक्स! कीमत सिर्फ 56,000 से शुरू

अगर आप रोज़ाना बाइक से ऑफिस जाते हैं तो 100cc इंजन वाली बाइक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। क्योंकि ये इनकी हैंडलिंग से लेकर राइड क्वालिटी सब बढ़िया रहती है।

विज्ञापन

Bikes for heavy traffic:  शहरों में रोजाना हैवी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से बाइक राइडर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर वो लोग जिनके पास हैवी बाइक्स हैं। अगर आप रोज़ाना बाइक से ऑफिस जाते हैं तो 100cc इंजन वाली बाइक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। क्योंकि ये इनकी हैंडलिंग से लेकर राइड क्वालिटी सब बढ़िया रहती है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

Honda Shine 100

विज्ञापन

होंडा शाइन 100 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। इस बाइक का वजन 99 किलोग्राम है।इंजन की बात करें तो इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक लगे हैं। खराब रास्तों पर यह बाइक आसानी से निकल जाती है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिसकी वजह से अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। इस बाइक की सीट सॉफ्ट और लंबी है। इस बाइक कीमत 68,000 रुपये है। डेली यूज़ के लिए यह एक शानदार बाइक है।

Hero HF 100

विज्ञापन

हीरी मोटोकॉर्प की HF 100 आपको पसंद आ सकती है। हर महीने इस बाइक की बढ़िया बिक्री होती है। इंजन की बात करें तो बाइक में 100cc का इंजन लगा है जो 8.02 PS की पावर देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में एक लीटर में 70 किलोमीटर की माइलेज ऑफर कर सकती  है। HF 100 की कीमत 56,000 (एक्स-शोरूम कीमत – SIRSI) रुपये से शुरू होती है।इसका डिजाइन बहुत सिंपल है। इसकी लंबी सीट आरामदायक है।इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी काफी शानदार मानी जाती है। इस बाइक का वजन 109 किलोग्राम है।

TVS Sport

विज्ञापन

बढ़िया माइलेज के साथ स्पोर्टी लुक अगर किसी में है तो वो है TVS Sport के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बाइक में 110cc का इंजन दिया गया है जो 8.29 PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस इंजन में ET-Fi टेक्नोलॉजी लगी है जिसकी मदद से फ्यूल की खपत कम होती है। इसमें आपको आरामदायक सीट मिलती है। इसके फ्रंट व्हील में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर व्हील में 110 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। TVS Sport ES की एक्स शोरूम कीमत 59881रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का वजन 109 किलोग्राम है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola