Car Noise: इस समय देश में मानसून के चलते भारी बारिश का सामना हम सभी रोजाना कर रहे हैं। कभी बारिश तो कभी धूप की मार हमारे साथ हमारी गाड़ियां भी झेलती हैं। बारिश से पहले और बाद में सर्विस करवाना बहुत जरूरी होता है वरना पूरी गाड़ी बड़े नुकसान की शिकार हो सकती है। अक्सर गाड़ी स्टार्ट करते समय या ड्राइव करते समय कुछ आवाजे सुनाई देती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उन आवाजों का मतलब हम नहीं समझ पाते, लेकीन ये आवाजें गाड़ी की हेल्थ के संकेत देती हैं। जानते हैं इन आवाजों के बारे में।
इंजन से फट–फट की आवाज
कार का इंजन स्टार्ट करते समय या चलाते समय अगर फट–फट की आवाज सुनाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें, ये आवाज बताती है कि एयर फिल्टर गंदा हो गया है, स्पार्क प्लग खराब हो रहा है और इग्निशन में प्रॉब्लम शुरू हो गई है। इतना ही नहीं कारब्यूरेटर में खराब पावर सर्किट के चलते भी इस तरह की आवाज़ आती है।
गियर शिफ्ट करते हुए आवाज
गियर शिफ्ट करते समय अगर गियर अटकने की आवाज आये तो इसे सीरियस लें, क्योंकि गियर में एक रबड़ लगी होती है जो एक टाइम के बाद कट जाती है जिसकी वजह से गियर अटकने लगते हैं। अगर समय पर इसे ठीक नहीं किया तो गियरबॉक्स के खराब होने की सम्भावना बढ़ जाती है। गियर ऑयल की समस्या के कारण भी ऐसी आवाज आती हैं।
ब्रेकिंग के दौरान ऐसी आवाज
अक्सर ब्रेक लगाते समय ची–ची जैसी कुछ आवाज़ सुनाई दे तो समझ जाना चाहिए कि ब्रेक शू घिस गये हैं। ऐसे में इन्हें चेंज करवाना जरूरी है वरना ब्रेक लगाने में दिक्कत हो सकती है। या हो सकता है ब्रेक फेल भी हो जाए। इस समस्या को नजर अंदाज न करें।
कार टर्न करते हुए आवाज
गाड़ी मोड़ते समय अगर करहाने की आवाज इस बात की तारफ इशारा है कि सीवी एक्सेल या तो खराब हो रहा है या फिर टूटने की कगार पर है। कई बार एक्सेल से ग्रीस लीक होने या खत्म पर भी ऐसी आवाज आती है। इसलिए तुरंत अपनी गाड़ी की सर्विस करवा लेना और जो भी कमी है उसे ठीक करवा लें।
यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड कार बाजार में इन दो कारों की सबसे ज्यादा डिमांड, टियर-2 शहरों में बढ़ी मांग
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
26 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines