BMW इंडिया ने भारत में अपनी All New BMW R 1300 GS एडवेंचर टूरर बाइक को लॉन्च किया है। यह एक एडवेंचर बाइक है जो CBU (Completely Built-up Unit) के रूप में भारत में बेची जायेगी। इस महीने के अंत तक इस बाइक की बिक्री शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें मोस्ट पावरफुल इंजन लगा है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में 12 किलोम्ग्राम हल्की है। इसके डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए Matrix LED हेडलैंप मिलते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 20.95 लाख रुपये। आइये जानते हैं बाइक के फीचर और साथ ही जानते हैं इसके इंजन के बारे में…
इंजन और पावर
- इंजन: 1300cc
- पावर: 145hp
- टॉर्क: 149 Nm
- गियरबॉक्स: 6स्पीड
- टॉप स्पीड: 225kmph
- वजन: 237kg
- सीट हाईट: 850mm
- फ्यूल टैंक: 19 लीटर
- रिजर्व: 4 लीटर
- फ्रंट टायर: 19 इंच
- रियर टायर: 17 इंच
सबसे पावरफुल इंजन
BMW का दावा है कि नई R 1300 GS में सबसे पावरफुल इंजन लगा है जो हर तरफ के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करेगा। इस बाइक में डंपिंग और स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट के लिए डायनामिक सस्पेंशन दिए गये हैं। दरअसल इस तरह के सस्पेंशन ख़राब रास्तों को आसानी पार कर जाते हैं और राइडर को कोई दिक्कत नही होती।
जबरदस्त फीचर्स
नई R 1300 GS में फीचर की कोई कमी नहीं है। इसमें आपको स्विचेबल एंटी लॉक ब्रेकिंग (ABS) ट्रैक्शन कंट्रोल, रडार-असिस्टेड और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं । इसके अलबा बाइक में 6.5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया है जिसमें कई तरह से जानकारियां मिलती है। इतना ही नहीं आप स्मार्टफोन को भी बाइक से कनेक्ट कर कर सकतें हैं। इस बाइक की सीट काफी आराम्दक है जिसकी वजह से लम्बी दूरी पर भी यह बाइक निराश का मौका नहीं देगी।
यह भी पढ़ें: देश में हाथों-हाथ बिकी ये 5 कॉम्पैक्ट SUV, पहली बार हुई महिंद्रा XUV 3XO की एंट्री
खबर जारी है…
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
4 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
6 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
7 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
9 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines