Royal Enfield Himalayan 450 की टेस्टिंग शुरू, जल्द मार्केट में होगी पेश, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड अपनी धाकड़ Himalayan 450 को कभी भी इंडियन बाजार में पेश कर सकता है। हाल ही में इसे सड़क पर टेस्टिंग करने हुए स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर साउथ इंडिया के किसी राज्य से इसकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक Royal Enfield Himalayan 450 सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। 450 सीसी का यह धाकड़ इंजन 40 PS की पावर देगा। इसके दोनों सिरों पर स्पोक व्हील्स मिलेंगे। बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, फ्रंट में फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। डबल चैनल ABS के साथ इसमें डिस्क ब्रेक होंगे।

बताया जा रहा है कि यह हिमालयन 411 का नया और बेहतर वर्जन होगी। नए वर्जन के आने के बाद दोनों मोटरसाइकिलों की बिक्री जारी रहेगी। नई बाइक में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। यह एक एडवैंचर बाइक होगी। इसमें स्ट्रेट राइडिंग स्टांस मिलेंग और इसके हैंडलबार्स और फुट पेग्स को थोड़ा ऊपर ऊंचा रखा गया है।
हिमालयन 450 में एलईडी हेडलैंप के साथ फ्रंट में 21 और रियर 18 इंच के अलाय व्हील दिए जा सकते हैं। Himalayan 450 में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है, जिसमें इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम होगा। बाजार में Himalayan 450 का मुकाबला KTM 390 Adventure, Yezdi Adventure और BMW G 310 GS से होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: