हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Tesla Model Y में बड़ा अपडेट: अब एक बार चार्ज में चलेगी 661 KM तक

Tesla ने भारत में Model Y Long Range वेरिएंट को नई बैटरी और ज्यादा रेंज के साथ अपडेट किया है. अब यह SUV एक बार चार्ज में 661 किमी चलेगी.

विज्ञापन
Tesla Model Y हुआ अपडेट. (Photo-Tesla)

Tesla Model Y Update: भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में Tesla ने अपने Model Y को और भी बेहतर बना दिया है. कंपनी ने Model Y Long Range (LR) वेरिएंट को अब ज्यादा रेंज के साथ पेश किया है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV लंबी दूरी की यात्रा के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन गई है.

अब मिलेगी 661 किमी की रेंज

टेस्ला ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि अब Model Y Long Range की WLTP रेंज 661 किलोमीटर तक होगी. पहले यही मॉडल 622 किलोमीटर की रेंज के साथ पेश किया गया था. रेंज में यह सुधार नई बैटरी तकनीक की वजह से संभव हुआ है, जिससे गाड़ी की लंबी दूरी तय करने की क्षमता बढ़ी है.

कीमत में कोई बदलाव नहीं

रेंज बढ़ने के बावजूद Tesla Model Y की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये और Long Range वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यानी ग्राहकों को अब ज्यादा रेंज वही पुराने दाम में मिलेगी.

विज्ञापन

नई बैटरी से मिलेगा ज्यादा पॉवर बैकअप

इस अपडेट के पीछे LG Energy Solutions से ली गई नई और ज्यादा एनर्जी डेंस बैटरी का हाथ है. नई बैटरी पैक की क्षमता अब करीब 84 kWh है, जबकि पहले वाले मॉडल में यह 78 kWh थी. इससे न केवल रेंज बढ़ी है बल्कि बैटरी का परफॉर्मेंस भी बेहतर हुआ है.

परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

हालांकि रेंज बढ़ने के बावजूद Model Y Long Range की परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह SUV अब भी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.6 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी ड्राइविंग क्वालिटी और स्मूथनेस पहले जैसी ही बनी हुई है.

विज्ञापन

भारत में Tesla की डिलीवरी शुरू

Tesla ने भारत में जुलाई 2025 में एंट्री की थी. कंपनी फिलहाल मुंबई और दिल्ली में अपने दो शोरूम से काम कर रही है. Model Y की डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. फिलहाल प्रायोरिटी डिलीवरी मुंबई, दिल्ली, पुणे और गुरुग्राम के लिए की जा रही है, लेकिन बुकिंग पूरे भारत से ली जा रही है.

ये भी पढ़ें- कल इंडियन मार्केट में दस्तक देगी Mini Countryman JCW, इंजन और स्पोर्टी लुक से मचाएगी धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola