Tesla India: एलन मस्क की टेस्ला कार को अब भारत में आने से कोई नहीं रोक सकता। इस पर छाए बादल अब हट गए हैं। यहां तक की कंपनी की भारत सरकार ने इस मुद्दे पर अब बातचीत भी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला अपनी कारें चीन में तैयार कर रही है, लेकिन अब वो भारत को एक्सपोर्ट के लिए एक बेहतर आधार के तौर पर देख रही है।
इंडो पैसिफिक देशों में अपनी इलेक्ट्रिक कारों आसानी से भेजना चाहती है कंपनी
दरअसल, टेस्ला इंडो पैसिफिक देशों में अपनी इलेक्ट्रिक कारों आसानी से भेजना चाहती है। इंडिया इलेक्ट्रिक कार का इस समय बड़ा बाजार है। लगातार यहां ईवी कारों की डिमांड भी बढ़ रही है। यहां तक की सरकार ईवी को बढ़ावा दे रही है और चाहती है कि लोगों को सस्ती इलेक्ट्रिक कार चलाने को मिल सकें।
भारत में फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार अब तक की बातचीत में कंपनी ने भारत में अपनी फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। जिसमें वो सालाना 5 लाख कारें तैयार करेगी। फिलहाल कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि वह अपने किस पावरट्रेन, मॉडल और कीमत की कार इंडियन बाजार में पेश करेगी।
20 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च होगी कार
अनुमान है कि इंडियन मार्केट की डिमांड को देखते हुए कंपनी पहले मिड सेगमेंट कार पेश कर सकती है। बता दें अमेरिकी बाजार में टेस्ला ईवी कारों की शुरुआती कीमत 43,390 डॉलर (करीब 35 लाख रुपए) है। जबकि वो भारतीय बाजार में कार को 20 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च करेगी। यानी अमेरिका की तुलना में कार यहां 15 लाख रुपए सस्ती मिलेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
8 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
12 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
13 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines