Tesla car in India: भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक कार का इंतजार काफी समय से हो रहा है लें अब यह इंतजार खत्म हुआ। एलन मस्क की टेस्ला के लिए भारतीय कार बाजार में अब दस्तक देने जा रही है। इतना ही नहीं भारत में टेस्ला की तरफ से वैकेंसी निकल गई जिससे साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही यहां अपना काम शुरू कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की भारत में एंट्री अप्रैल 2024 में होगी। कंपनी बर्लिन में टेस्ला प्लांट से इलेक्ट्रिक कारों को आयात करने और उन्हें भारत में बेचने की तैयारी कर है। सोर्स के मुताबिक भारत में टेस्ला 25,000 डॉलर (करीब 21 लाख रुपए) से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार ला सकती है।
माना जा रहा है कि कंपनी भारत में पहले सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लाएगी। इसके पीछे कारण यही है कि बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना और लोगों के गैराज में जगह बनाना होगा। टेस्ला इलेक्ट्रिक कार का सीधा मुकाबला BYD से मना जा रहा है। BYD ने ग्लोबल मार्केट में भी टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला ने दिल्ली में एरोसिटी और मुंबई में BKC में कंपनी के ओनरशिप वाले शोरूम के लिए जगह को फाइनल रूप दे रही है। कंपनी जल्द से इसका ऑपरेशन भी शुरू करेगी।
नौकरियों के लिए दिए विज्ञापन
टेस्ला ने मुंबई में नौकरियों के लिए विज्ञापन देना भी शुरू कर दिया है। इसमें स्टोर मैनेजर, सर्विस एडवाइजर, सर्विस टेक्नीशियन और दूसरी जॉब प्रोफाइल शामिल हैं। 13 फरवरी को एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक लंबी बैठक की, बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, मस्क ने भी ट्वीट करके कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से मिलना सम्मान की बात है।
मस्क ने फिलहाल भारत में मैन्युफैक्चिंग के लिए इच्छा नहीं जताई है, लेकिन टेस्ला इस साल भारत से एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य के कम्पोनेंट मंगा सकता है और आने वाले महीनों में यह संख्या काफी बढ़ सकती है। अगले तीन महीने में टेस्ला की किफायती इलेक्ट्रिक कार भारत में दौड़ेगी।
यह भी पढ़ें: जोर-शोर से लॉन्च हुई Tata curvv को नहीं मिल रहे ग्राहक, 6 महीने में बुरी तरह गिरी बिक्री
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
15 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
16 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
19 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
21 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines