Tesla in India: भारतीय कार बाजार में अब जल्द ही दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दिल्ली में अपना पहला शो-रूम खोलने के लिए जगह तलाश रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए टेस्ला ने रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ के साथ बातचीत शुरू कर दी है, लेकिन टेस्ला और DLF की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में टेस्ला ने यहां निवेश करने की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन अब कंपनी ने भारत में कारोबार शुरू करने पर फिर से विचार करना शुरू कर दिया है।
इतना बड़ा होगा शोरूम
रॉयटर्स ने सोर्स के आधार पर बताया है कि टेस्ला एक कंज्यूमर एक्सपीरियंस सेंटर बनाने के लिए करीब 5,000 वर्ग फीट की जगह दिल्ली में तलाश कर रही है। उसे अपनी डिलीवरी और सर्विस ऑपरेशंस के लिए इससे तीन गुना बड़ी जगह की भी जरूरत है। टेस्ला ने दक्षिणी दिल्ली में डीएलएफ के एवेन्यू माल और गुरुग्राम में साइबर हब ऑफिस व रिटेल कैंपस सहित कई जगहों को देख रही है। एवेन्यू माल में टेस्ला शोरूम के लिए 8,000 वर्ग फीट जगह चाहती है। लेकीन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक टेस्ला भारत में काफी समय से निवेश की योजना बना रही है लेकिन अभी तक यह योजना सफल नहीं हो सकी। भी तक यह तय नहीं हुआ हैं कि टेस्ला 100 प्रतिशत टैक्स रेट पर कारें आयात करेगी या नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति के तहत भारत में निवेश करेगी, जिसमें कुछ ईवी पर 15 प्रतिशत टैक्स है। पहले इस बात की भी जानकारी सामने आई थी कि टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कार निर्माण के लिए प्लांट लगा सकती है।
Tesla के आने क्या फर्क पड़ेगा ?
अगर भारत में टेस्ला की एंटी होती है तो लग्जरी इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों को एक और बेहतर ऑप्शन मिलेगा। BMW, Audi और Mercedes जैसे ब्रांड्स के लिए फिर टेंशन की बात हो सकती है, क्योंकि टेस्ला टेक्नोलॉजी के मामले में जर्मनी की इन कार कंपनियों को कड़ी टक्कर देती है। इस समय Tesla के पास दो मॉडल है Model S और Model 3, जिनकी कीमत करीब 70 लाख के आस-पास है।
यह भी पढ़ें: Auto Expo 2025 में दिखेगी Maruti Swift Hybrid, 35km के पार जाएगी माइलेज
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines