Tesla Model Y: दुनिया के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी पहली कार की डिलीवरी कर दी है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल उठना लाजमी है कि देश की पहली टेस्ला कार किसके नाम हुई है। बता दें कि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह गौरव हासिल किया है और वे भारत में Tesla Model Y के पहले मालिक बन गए हैं।
टेस्ला की ओर से उन्हें आधिकारिक तौर पर गाड़ी की चाबी सौंपी गई। डिलीवरी के मौके पर प्रताप सरनाईक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में सबसे पहले टेस्ला कार का मालिक बनना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि राज्य के परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने इस कार को खरीदने का फैसला किया और आज यह सपना पूरा हुआ। आइए अब जानते हैं Model Y के डिटेल्स।
Tesla Model Y के वेरिएंट और परफॉर्मेंस
भारत के लिए Tesla Model Y दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है
- रियर-व्हील ड्राइव (RWD)- इसमें 60kWh बैटरी दी गई है। इसकी रेंज 500km है और यह 0-100 kmph की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है।
- लॉन्ग रेंज RWD- इसमें 75kWh बैटरी दी गई है, जिसकी रेंज 622km तक है और यह 5.6 सेकंड में 0-100 kmph स्पीड पकड़ लेती है।
दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 201 kmph है। इनमें 19-इंच क्रॉसफ्लो अलॉय व्हील्स और सुपरचार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 15 मिनट चार्जिंग में 267km की रेंज मिलती है।
कीमत और फीचर्स
Tesla Model Y के RWD वेरिएंट की कीमत भारत में 59.89 लाख (एक्स-शोरूम) और लॉन्ग रेंज RWD की कीमत 67.89 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा, Tesla का फुल सेल्फ-ड्राइविंग पैकेज भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 6 लाख रखी गई है।
कार छह कलर्स में आती है, जिसमें Stealth Grey स्टैंडर्ड कलर है। इंटीरियर का विकल्प ब्लैक और व्हाइट में दिया गया है। इसमें फाइव-सीटर लेआउट, दोनों रो में हीटेड सीट्स, और पहले रो में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं।
अब तक कितनी बुकिंग
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक Tesla को भारत में लगभग 600 बुकिंग मिली हैं। हालांकि कंपनी को उम्मीद थी कि यह आंकड़ा और ज्यादा होगा।
बुकिंग और डिलीवरी
Tesla बुकिंग उसकी की ऑफिशियल साइट या फिर मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम से शोरूम से की जा सकती है। फिलहाल रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी की सुविधा केवल मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम तक सीमित है। कंपनी ने बताया है कि Model Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगी।
भारत का EV मार्केट
फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट छोटा है। अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच बिकने वाली कुल कारों में से केवल 5% EV कारें थीं। हालांकि ग्रोथ काफी तेज़ है। इसी अवधि में EV कारों की बिक्री 93% बढ़कर 15,500 यूनिट्स तक पहुंच गई।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
14 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines